विज्ञापन

कॉस्मेटिक सर्जरी की होती है Expiry Date? जानें होंठ, नाक और जबड़े की सर्जरी की फीस और मियाद?

आधुनिक और तकनीक दौर में खुद को जवां दिखाने के लिए लोग कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा ले रहे हैं. फिल्म और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े लोग पर्दे पर खूबसूरत दिखने के लिए इसका सहारा लेते हैं, लेकिन बेहद खर्चीले ऑपरेशन में अब मध्यवर्गीय परिवार भी रूचि लेने लगा है.

कॉस्मेटिक सर्जरी की होती है Expiry Date? जानें होंठ, नाक और जबड़े की सर्जरी की फीस और मियाद?
कॉस्मेटिक सर्जरी की मियाद
lifespan of Cosmetic surgery

Cosmetic Surgery: मौजूदा दौर में बूढ़ा कोई नहीं दिखना चाहता है. महिला हो या पुरुष सभी ताउम्र जवां दिखने की चाहत रखते हैं. पहले लोग सौंदर्य प्रसाधनों पर निर्भर थे, लेकिन जब ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बात नहीं बनी तो मेडिकल चिकित्सा की शरण में पहुंच जाते हैं. समय बदला और तकनीक के बीच कॉस्मेटिक सर्जरी का जन्म हुआ, जिसे 'एस्थेटिक सर्जरी'(Aesthetic Surgery) भी कहते है. सामान्यतः कॉस्टेमिक सर्जरी शरीर के उन अंगों पर की जाती है जो पहले से ही ठीक से काम कर रहे होते हैं, लेकिन व्यक्ति उनके आकार या दिखावट को और अधिक आकर्षक बनाना चाहता है.

कॉस्मेटिक सर्जरी त्वचा की झुर्रियों को छुपाने तक सीमत नहीं है. यह चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों का सौंदर्य बढ़ाने के लिए कराया जाता है. कॉस्मेटिक सर्जन की मदद से एक ओर लोग उम्र के साथ चेहरे, होंठ और जबड़ों में आए बदलाव को सुधरवाते हैं, तो कुछ लोग प्राकृतिक विकृति को दूर करवाने के लिए भी कॉस्मेटिक सर्जन की मदद लेते हैं. 

ये भी पढ़ें-DIY Home Spa: घर पर स्पा कैसे करें, कम खर्च में ऐसे तैयार करें 'Home Spa'

 सर्जरी के लिए डाक्टर को चुकानी पड़ती है मोटी रकम

एएलसीएस इंडिया पोर्टल के मुताबिक भारत में नाक, होंठ और जबड़े की सर्जरी के लिए मोटी रकम सर्जन को चुकानी पड़ती है. नाक की सर्जरी कराने के इच्छुक को 90 हजार रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए चुकाने पड़ते हैं. जबकि होंठ की सर्जरी के लिए 50 हजार से डेढ़ लाख रुपए फीस देने पड़ते हैं. वहीं, जबड़े की सर्जरी (ऑर्थोगैथिक सर्जरी) के लिए सर्जन को 60 हजार से 2 लाख रुपए चुकाने पड़ते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

नाक की सर्जरी (Rhinoplasty):

स्त्री हो या पुरुष, चेहरे की सुंदरता में नाक का बड़ा रोल होता है. तीखी और नुकीली नाक काफी पंसद किया जाता है. कॉस्मेटिक सर्जन ऐसे तीखी और नुकीली नाक चाहने वालों के नाकों का आकार राइनोप्लास्टी के जरिए ऑपरेट करते हैं. नाक के आकार को बदलने की सर्जरी स्थायी होती है, एक बार हड्डी या कार्टलेज को सही आकार देने के बाद यह नहीं बढ़ता है. हालांकि गंभीर चोट या बढ़ती उम्र का प्रभाव थोड़ा बहुत देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें-लोगों को 'गजनी' बना रही है रील स्क्रॉलिंग की लत, समझिए दिमाग चीजों को कैसे याद रखता है?

Latest and Breaking News on NDTV

होंठ की सर्जरी (Lip Enhancement/Lift):

होंठों की सर्जरी काफी सामान्य कॉस्मेटिक सर्जरी है, इसमें होंठ और नाक के बीच की जगह को कम किया जाता है. इसकी मियाद स्थायी होती है, लेकिन हयालूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid) का इस्तेमाल करते हैं तो होठों का वॉल्यूम 6 से 18 महीनों में धीरे-धीरे कम हो जाती है और मेंटेनेंस की जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि लिप फिलर्स की मियाद 6-12 महीने होती है, लेकिन लिप इम्प्लांट्स एक सर्जरी स्थायी ( Permanent) होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

जबड़े की सर्जरी (Jaw Surgery): 

जबड़े की सर्जरी सामान्यतया एक सुधारात्मक प्रक्रिया है. सर्जन ऊपरी और निचले जबड़ो के असंतुलन या मिस एलाइनमेंट को ठीक करता है. हालांकि कॉस्मेटिक सर्जरी के दौर में यह चेहरे की बनावट को सुधारने, चबाने, बोलने और सांस लेने जैसी क्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए भी किया जाता है. यह दांतों के काटने और चेहरे के संतुलन को सुधार करने में भी मदद करती है. इसकी मियाद स्थायी ( Permanent) होती है

ये भी पढ़ें-केरल में शुरू हुआ 'लिपस्टिक फ्री कैंपस' अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम

लेखक के बारे में
img
शिव ओम गुप्ता
मुख्य कॉपी संपादक
शिव ओम गुप्ता, एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री को कवर करने का 14 से अधिक वर्षों का अनुभव है. उन्होंने आईआईएमसी (IIMC) से पत्रकारिता क... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cosmetic Surgery, Plastic Surgery, Lifespan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com