विज्ञापन

मुझे रेप और डेथ थ्रेट मिल रहे, RAF वीडियो बनाने वाली लड़की ने NDTV को बताई अपनी आपबीती

जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के दौरान आरएएफ जवानों का मजाक बनाने वाला वीडियो बनाने वाली इन्फ्लुएंसर ने सामने आकर बात रखी है. कहा कि वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद ही उनको अपनी गलती का एहसास हो गया था.

मुझे रेप और डेथ थ्रेट मिल रहे, RAF वीडियो बनाने वाली लड़की ने NDTV को बताई अपनी आपबीती
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा सिंह ने मांगी माफी (फोटो- इंस्टा)
  • CJP प्रोटेस्ट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा सिंह का RAF जवानों का मजाक उड़ाने वाला वीडियो वायरल हुआ था
  • श्रद्धा सिंह ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद RAF जवानों का अपमान करना नहीं था
  • वीडियो पोस्ट होते ही उनको अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने एक घंटे के भीतर वीडियो हटा दिया था
नई दिल्ली:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के वीडियो के कारण लोगों में काफी नाराजगी दिखी थी. इस वीडियो में इन्फ्लुएंसर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का मजाक बनाते हुए दिख रही थी. अब इन्फ्लुएंसर ने इस वीडियो के लिए माफी मांगी है और कहा है कि वो RAF का मजाक नहीं बना रही थी. 

श्रद्धा सिंह नामक इन्फ्लुएंसर दिल्ली में प्रदर्शन स्थल का एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वो एक RAF के बैठे जवानों के ब्लू ड्रेस की तरफ इशारा करती दिख रही है और उसके बाद वो वीडियो में एक टॉयलेट क्लीनर का एड दिखा रही है. इस वीडियो पर उस इन्फ्लुएंसर के खिलाफ काफी नाराजगी दिखी थी. 

मैं जवान का अपमान नहीं करना चाहती थी

NDTV से बातचीत में श्रद्धा ने कहा कि उसका मकसद आरएएफ जवान का मजाक बनाना नहीं था. मैंने देखा कि वो ब्लू ड्रेस पहने हुए हैं और मैंने लाल. तभी मेरे दिमाग में एक विज्ञापन का ख्याल आया तो मैंने ये रील बना ली. मैं उनका अपमान नहीं करना चाहती थी. उन्होंने कहा कि वो किसी दबाव में आकर ये वीडियो डिलीट नहीं कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत बुरा लगा तो मैंने एक वीडियो अपलोड करके उनसे माफी मांगी है. 

वीडियो पोस्ट करते ही हुआ गलती का एहसास

श्रद्धा ने कहा कि जब से ये वीडियो वायरल हुआ है तबसे उनको रेप और जान से मारने की धमकी भी मिल रही है. गौरतलब है कि श्रद्धा उन कंटेंट क्रिएटर में शामिल हैं, जिन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भाग लिया था. श्रद्धा सिंह ने कहा कि वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद ही उनको अपनी गलती का एहसास हो गया था. एक घंटे के भीतर ही उन्होंने वीडियो हटा दिया था.

इन्फ्लुएंसर का दावा ये भी है कि कुछ मीम पेज उनके वीडियो को इसलिए शेयर कर रहे थे, क्योंकि उन्हें इसके लिए पैसे दिए गए थे. श्रद्धा ने अपने माफी मांगने वाले वीडियो में कहा, "मैंने इतनी बड़ी गलती भी नहीं की है कि आप लोग मुझे गाली दें." श्रद्धा ने कहा कि उनको पर्सनली बहुत बुरा लगा इसीलिए उन्होंने जवान से माफी मांगने के लिए एक और वीडियो बनाया. 

ये भी पढ़ें-CJP प्रोटेस्ट में मास्क पहनकर उपद्रव करने वाले कौन? 400 CCTV खंगाल पुलिस निकाल रही कुंडली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, Social Media Influencer, RAF Fleet, Delhi Protest, Jantar Mantar Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com