DIY Hope Spa: शहरी जीवन शैली में मानसिक और शारीरिक थकान होना आम बात है, ऐसे खुद को तरों-ताजा करने के लिए लोग स्पा सेंटर और सैलून का रुख करते हैं, लेकिन महंगे स्पा सेंटर की फीस चुका पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. ऐसे हजारों रुपए स्पा पार्लर में खर्च करने के बजाय बेहद कम खर्च और घरेलू सामग्रियों की मदद से घर पर ही आप स्पा सेंटर तैयार कर सकते हैं, जो किफायती और केमिकल मुक्त अनुभव देगा.
ये भी पढ़ें-केरल में शुरू हुआ 'लिपस्टिक फ्री कैंपस' अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
आसान 5 स्टेप में कर सकते हैं हेयर स्पा DIY Hair Spa
1-ऑयल मसाज (Head Massage): ऑयल मसाज के लिए 2-3 चम्मच नारियल, बादाम या जैतून का ऑयल लें.ऑयल को हल्का गुनगुना करें, फिर उसे उंगलियों के पोरों से स्कैल्प पर 10-15 मिनट तक गोलाकार गति में मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा.
2-स्टीमिंग (Hair Steam): एक तौलिये को गर्म पानी में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. फिर गर्म तौलिये को अपने बालों पर 15 मिनट के लिए लपेट लें. इससे बालों के रोम छिद्र (Pores) खुलेंगे और तेल जड़ों तक पहुंचेगा.
3-हेयर वॉश (Hair Wash): किसी भी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. गर्म पानी की जगह गुनगुने या सादे पानी का इस्तेमाल करें.
4-घरेलू हेयर मास्क (DIY Hair Mask): पहला विकल्प- 1 पका हुआ केला, 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें. दूसरा विकल्प-10 रुपए वाले कंडीशनर पाउच में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच दही मिला लें. दोनों विकल्पों से तैयार मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक छोटे-छोटे हिस्सों में लगाएं. 30 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें.
5-कंडीशनिंग/सीरम (Conditioning): गीले बालों पर हल्का सा एलोवेरा जेल या लीव-इन कंडीशनर लगाएं ताकि नमी बालों में लॉक हो जाए.

Add image caption here
Photo Credit: Pexels
ये भी पढ़ें-99 प्रॉपर्टी का मालिक है बॉलीवुड का ये सिंगर, गौरी खान ने डिजाइन किया है 99वां घर
ये भी पढ़ें-DIY AC Cleaning: वीकेंड पर घर बैठे खुद करें AC की सर्विस? स्टेप बॉय स्टेप जानिए तरीका?
'फेस स्पा'(DIY Facial Spa)
क्लींजिंग (Cleansing): कच्चे दूध में कॉटन बॉल डुबोकर पूरे चेहरे को साफ करें,जिससे जमी हुई धूल और गंदगी निकल जाए.
स्क्रबिंग (Exfoliation): 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच चीनी और कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाकर चेहरे पर 2 मिनट हल्के हाथों से स्क्रब करें. यह डेड स्किन हटाता है.
फेस स्टीम (Face Steam): एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें, सिर पर तौलिया ओढ़कर 5 मिनट चेहरे पर भाप लें, जिससे ब्लैकहेड्स आसानी से निकल जाएं.

Step 4: Masking For Deep Nourishment
Photo Credit: Pexels
फेस पैक (Face Pack): 2 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें.
मॉइस्चराइजिंग (Moisturize): स्पा खत्म करने के बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल या अपनी पसंदीदा मॉइस्चराइजिंग क्रीम से 2 मिनट मसाज करें.
ये भी पढ़ें-लोगों को 'गजनी' बना रही है रील स्क्रॉलिंग की लत, समझिए दिमाग चीजों को कैसे याद रखता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं