विज्ञापन

Adultery: विवाहेत्तर संबंध कितना घातक है? पचड़े में पड़ने से पहले पढ़ लें कानूनी पेंच!

क्या विवाहेत्तर संबंध सिर्फ सामाजिक रूप से गलत है या इसके लिए कानूनी सजा भी हो सकती है? जानिए भारत में एडल्ट्री कानून के नए नियम, पति-पत्नी के कानूनी अधिकार और तलाक के आधार. इस कानूनी पेंच में फंसने से पहले पढ़ें यह जरूरी रिपोर्ट

Adultery: विवाहेत्तर संबंध कितना घातक है? पचड़े में पड़ने से पहले पढ़ लें कानूनी पेंच!
विवाहेत्तर संबंध
Extramarital affair legal punishment

Adultery Law In India: बदलते दौर में खून के रिश्तों तक में दरार आने लगे हैं. ऐसे दौर में भरोसे और वफादारी की नींव पर टिकी पति-पत्नी के रिश्तों में विवाहेत्तर संबंध तेजी से पांव पसार रहे हैं. एक ऐसा दौर जिसमें ओपन रिलेशनशिप आम बात है, वहां ऐसे रिश्तों को शह मिलना स्वाभाविक है. किसी थेंडर तक सीमित नहीं रह गए विवाहेत्तर संबंध एक दोधारी तलवार है, लेकिन फिर भी लोग चलने को अमादा है. सवाल है कि ऐसे रिश्तों की उम्र क्या है और ऐसे रिश्तों में फंसकर किन-किन दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है.

पति-पत्नी के रिश्ते की नींव विश्वास पर होती है, लेकिन जब इस नींव में 'विवाहेत्तर संबंध' (Extramarital Affair) की दरार आ जाए, तो जिंदगियों के बिखरने में देर नहीं लगती. अक्सर लोग इसे एक भावनात्मक या सामाजिक भूल मान बैठते हैं, लेकिन कानूनी रूप से यह एक ऐसा पचड़ा है, जो पूरे जीवन को कोर्ट-कचहरी के चक्करों में झोंक सकता है.

ये भी पढ़ें-केरल में शुरू हुआ 'लिपस्टिक फ्री कैंपस' अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम

एडल्ट्री को लेकर क्या कहता है कानून ?

क्या शादी के बाहर संबंध बनाना जेल की सजा दिला सकता है? या फिर यह सिर्फ तलाक का एक मजबूत आधार है? किसी भी गलत कदम को उठाने या इसके सामाजिक और पारिवारिक परिणाम भुगतने से पहले, आपके लिए इसके गहरे कानूनी पेंच और अधिकारों को समझना बेहद जरूरी है, ताकि आप वक्त रहते एक सही और सुरक्षित फैसला ले सकें.

विवाहेत्तर संबंध अब अपराध नहीं है?

भारत में व्यभिचार (Adultery) अब अपराध नहीं हैं. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 497 को निरस्त कर दिया था. नए कानून (भारतीय न्याय संहिता BNS) में यह सीधे तौर पर जेल की सजा वाला अपराध नहीं है. विवाहेत्तर संबंधो वाले पार्टनर यानी पत्नी या पति अपने पार्टनर को अब जेल नहीं भेज सकते, लेकिन ऐसे संबंधों में पार्टनर की शिकायत पर आपसी संबंध कानूनी पचड़े में जरूर पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-पहली पत्नी को तलाक दिए बिना मुस्लिम और हिंदू दोनों नहीं कर सकते दूसरी शादी...अगर? 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा IPC की धारा 497 समाप्त करने के बाद भले ही यह सीधा अपराध न हो, लेकिन इसके परिणाम घातक होते हैं, क्योंकि विवाहेत्तर संबंध तलाक का मजबूत आधार होता है. पीड़ित जीवनसाथी इस आधार पर तुरंत तलाक की अर्जी दे सकता है, जिससे पारिवार बिखर सकता है,क्योंकि बेवफाई साबित होने पर तलाक आसानी से मिल जाता है.

ये भी पढ़ें-लोगों को 'गजनी' बना रही है रील स्क्रॉलिंग की लत, समझिए दिमाग चीजों को कैसे याद रखता है?

भारी जुर्माना और गुजारा भत्ता (Alimony & Maintenance)

कानूनन बेवफाई करने वाले पार्टनर को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है. कोर्ट पीड़ित पत्नी को भारी गुजारा भत्ता देने का आदेश दे सकता है. हालांकि बेवफा पत्नी को गुजारा भत्ता मिलने में मुश्किल आ सकती है. मामले में न्यायालय बच्चे के भविष्य और नैतिक माहौल को प्राथमिकता देती हैं, ऐसे में विवाहेत्तर संबंध को अनैतिक व्यवहार मानकर कोर्ट बच्चे की कस्टडी छीन सकता है.

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस (Abetment to Suicide)

विवाहेत्तर संबंधों के तनाव में आकर जीवनसाथी आत्महत्या कर लेता है, तो बीएनएस (BNS) के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आपराधिक मुकदमा पार्टनर पर दर्ज हो सकता है. इसमें कई सालों की जेल की सजा का प्रावधान है. यही नहीं, विवाहेत्तर संबंध को कानूनन मानसिक प्रताड़ना माना जाता है. पीड़ित साथी के घरेलू हिंसा या क्रूरता का केस दर्ज कराने पर जेल जाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-Matrimonial Fraud: 'लुटेरा दूल्हा' गिरफ्तार! 25 से अधिक महिलाओं से कर चुका है करोड़ों की ठगी, BMW से चलता था आरोपी

लेखक के बारे में
img
शिव ओम गुप्ता
मुख्य कॉपी संपादक
शिव ओम गुप्ता, एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री को कवर करने का 14 से अधिक वर्षों का अनुभव है. उन्होंने आईआईएमसी (IIMC) से पत्रकारिता क... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Extramarital Affair, Adultery Law, Divorce Law, Legal Rights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com