विज्ञापन

"कामवाली के साथ गलत काम करते पकड़ा तो पत्नी पर कर दिया जानलेवा हमला", अनु मीणा सुसाइड केस की FIR में खुला राज

अनु की शादी को 10 साल से ज्यादा का समय बीत गया था. आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गौतम मीणा उसे प्रताड़ित कर रहा था. इन सबसे तंग आकर अनु ने 7 अप्रैल को आत्महत्या कर ली.

"कामवाली के साथ गलत काम करते पकड़ा तो पत्नी पर कर दिया जानलेवा हमला", अनु मीणा सुसाइड केस की FIR में खुला राज
अनु के भाई नीरज ने गौतम मीणा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए.

जयपुर में XEN की पत्नी अनु मीणा सुसाइड केस में एफआईआर में अहम बात सामने आई है. पीड़िता के भाई का आरोप है कि गौतम मीणा के कामवाली के साथ अवैध संबंध थे. पति की करतूतों के बारे में अनु ने कई बार परिजनों को भी बताया. पिछले साल दीपावली की सफाई के दौरान दोनों को रंगे हाथ पकड़े था. गौतम, अनु और कामवाली को गांव चितवाड़ी ले गया था. इस दौरान बच्चों को नाना-नानी के पास छोड़ दिया था. तभी पुश्तैनी घर पर अनु ने अपनी आंखों से जो कुछ देखा, उसके बाद हैरान रह गई. उसके भाई नीरज ने एफआईआर में इस पूरे मामले का खुलासा किया है. 

पकड़ जाने के बाद मांगी माफी मांगने लगा आरोपी

जब अनु ने कामवाली के साथ गलत काम करते हुए पकड़ लिया था तो आरोपी बौखला गया. उसने अनु पर हमला कर दिया और मारपीट की. अनु ने यह सारी बात अपनी मां को फोन करके बताई थी. मां ने उसे कहा कि जब तक वे गांव ना पहुंच जाए, वह पास में ही काका ससुर के मकान पर जाकर रहे. जब परिजन वहां पहुंचे तो गौतम ने माफी मांगी और आगे से ऐसी बात ना दोहराने का आश्वासन दिया. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं था जब गौतम ने माफी मांगी हो. 25 जुलाई 2015 को दोनों की शादी हुई और कुछ समय बाद से ही गौतम शराब पीकर अनु को परेशान करता था. कई बार मारपीट और गाली गलौज करता था. हर बार मामला सुलझा लेने की बात कहकर उसकी पत्नी को झांसे में ले लेता था. 

सबकुछ क्यों सहती रही विवाहिता? भाई ने बताया 

पीड़िता के भाई नीरज ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया. कई बार उसने दहेज को लेकर उसके साथ गाली-गलौज भी की गई. शादी के वक्त परिवार को नहीं पता था कि वह शराब का आदी है. इन सबसे तंग आकर विवाहिता ने 7 अप्रैल को आत्महत्या कर ली. करीब 38 दिन बाद यानी 15 मई को मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी. तब तक समाज के पंच उन पर समझौते का दवाब भी बनाते रहे.

नीरज ने बताया, "हम सोचते थे कि आज नहीं तो कल गौतम सुधर जाएगा. 13 मार्च की रात को उसने दोनों बच्चों और दीदी को घर में लॉक कर दिया. एलपीजी गैस ऑन करके वो वहां से चला गया. रातभर बच्चे और बहन उस घर में रहे, जिसमें गैस का चैंबर बन गया था. हालांकि ये गनीमत रही कि किसी तरह का हादसा नहीं हुआ. तब पड़ोसी ने मदद की और उन्हें घर से बाहर निकाला. हमें इस बात का पता चला तो हमने उसे कहा कि तुम हमारे पास रह लो. लेकिन वो कहती थी कि गौतम एकलौता है, उसके मां-बाप नहीं है. उसे खाना कौन देगा यही सोचकर वो चला गया." 

"जेल चला जाऊंगा", गौतम ने कही ये बात

परिवादी के मुताबिक, इतना होने के बाद भी गौतम को अफसोस नहीं है. उसने मृतका के पिता को फोन पर यहां तक कह दिया कि वो जेल चला जाएगा तो जमानत पर वापस आ जाएगा. वो दीदी को ही जिम्मेदार ठहराता था. परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. 

आरोपी के चाचा बोले- भतीजे की दूसरी शादी करवाऊंगा

गौतम की इन हरकतों से उसके चाचा और मामा भी अनजान नहीं थे. उसके चाचा रतन मीणा दारू पीकर आते थे. रतन मीणा ने अनु से कहा कि गौतम की दूसरी शादी करेंगे. आरोपी का मामा दीनदयाल और चाचा रतन मीणा भी उनकी पत्नियों से अलग रह रहे हैं और अनु को भी घर से बाहर निकालना चाहता था. एफआईआर में आरोप है कि नशे में चूर इंजीनियर कई बार पत्नी के मुंह पर थूंका और जूते से पिटाई करने जैसे कृत्य भी किए. परिवार इज्जत के डर से 12 दिन तक शोक मनाते रहे. उसके बाद गौतम मीणा की हरकतों के बारे में दोनों बच्चों ने बताना शुरू किया. परिजनों का आरोप है कि गौतम मीणा ने उसकी बहन को उकयासा और आत्महत्या के लिए मजबूर किया. 

यह भी पढ़ेंः दहेज प्रताड़ना से परेशान अनु मीणा ने 7 अप्रैल को क‍िया सुसाइड, 38 दिन बाद FIR; आखिर इतनी देरी क्‍यों?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com