विज्ञापन

Matrimonial Fraud: 'लुटेरा दूल्हा' गिरफ्तार! 25 से अधिक महिलाओं से कर चुका है करोड़ों की ठगी, BMW से चलता था आरोपी

करीब 25 से अधिक महिलाओं को शादी का झांसा देकर करोड़ी की ठगी करने वाला आरोपी आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी ऐसी महिलाओं को शादी का झांसा देता था, जो भावनात्मक रूप से कमजोर होती हैं, इनमें बेसहारा, तलाकशुदा और दिव्यांग महिलाएं प्रमुख होती थीं.

Matrimonial Fraud: 'लुटेरा दूल्हा' गिरफ्तार! 25 से अधिक महिलाओं से कर चुका है करोड़ों की ठगी, BMW से चलता था आरोपी
मैट्रिमोनियल ठग

Lootera Dulha Cuaght: मैट्रिमोनियल साइट पर 25 से अधिक महिलाओं को शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम देने वाले एक आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है. मीरा भाईंदर क्राइम ब्रांच ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार शातिर आरोपी के पास एक लग्जरी कार भी जब्त किया है, जो उसने ठगी के रुपयों से खरीदी थी. पुलिस ने आरोपी के बेटे को भी सह आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया है. 

खुद को कुंवारा बताकर महिलाओं को जाल में फंसाने वाले महाठग को मीरा भाईंदर क्राइम डिटेक्शन ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स और समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर महिलाओं को शादी का झांसा देता था और बदले में करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया था. आरोपी को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दबोचने में सफलता पाई.

ये भी पढ़ें-इंस्‍टाग्राम पर द‍िल दे बैठी थी बहन, गुस्‍साए भाई ने मां के साथ म‍िलकर फ‍िल्‍मी स्‍टाइल में क‍िया मर्डर

निशाने पर थीं दिव्यांग, तलाकशुदा और बेसहारा महिलाएं

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से अलग-अलग फर्जी नामों और पहचान का इस्तेमाल करता था और जानबूझकर मैट्रिमोनियल साइट्स पर ऐसी दिव्यांग, तलाकशुदा और बेसहारा महिलाओं को अपना निशाना बनाता था, जो भावनात्मक रूप से कमजोर होती थीं.  आरोपी उनका भरोसा जीतकर शादी का लालच देता और फिर धीरे-धीरे उनसे रुपए ऐंठ लेता था.

ठगी की कमाई से खरीदी थी बीएमडब्ल्यु कार

ठगी के पैसों से खरीदी BMW कार, बेटा भी सह-आरोपी

पुलिस की प्राथमिक जांच में अब तक देशभर की 25 से अधिक महिलाओं से ठगी किए जाने की बात उजागर हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक BMW X1 कार भी जब्त की है, जिसे उसने महिलाओं से ठगे गए पैसों से खरीदा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के बेटे को भी सह-आरोपी बनाया है। फिलहाल मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में है.

ये भी पढ़ें-मरा समझकर कुएं में फेंक दिया गया था, 4 दिन बाद जिंदा बाहर निकला शख्स, ऐसे दिया मौत को धोखा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Crime, Matrimonial Scam, Crime Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com