विज्ञापन

'कानूनी मामले अब बीते कल की बात, हमारा फोकस सिर्फ भारत का विकास’, गौतम अदाणी का बड़ा बयान

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, अमेरिका के कानूनी मामले अब पीछे छूट चुके हैं और समूह का पूरा ध्यान भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई के विकास पर है.

'कानूनी मामले अब बीते कल की बात, हमारा फोकस सिर्फ भारत का विकास’, गौतम अदाणी का बड़ा बयान
IANS

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि अमेरिका में समूह से जुड़े कानूनी मामलों का अध्याय अब पूरी तरह से पीछे छूट चुका है. अब अदाणी समूह का पूरा ध्यान किसी विवाद पर नहीं, बल्कि देश के विकास की रफ्तार को अगले चरण में ले जाने पर केंद्रित है. उतार-चढ़ाव भरे दौर को पार कर अब समूह नए आत्मविश्वास के साथ अपनी अगली विकास यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है.

प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करना बड़ी चुनौती

गौतम अदाणी ने कहा कि आज अदाणी ग्रुप के सामने सबसे बड़ी चुनौती फंड्स जुटाना नहीं है. असली चुनौती भारत की तेजी से बढ़ती बुनियादी ढांचा और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए परियोजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा करना है. ग्रुप अब ऊर्जा, परिवहन, लॉजिस्टिक्स, यूटिलिटीज और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कोर सेक्टर्स में अपने निवेश को और ज्यादा बनाने पर काम कर रहा है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में बिजली की बढ़ती खपत और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग पर गौतम अदाणी ने कहा, "एआई और डेटा सेंटर्स की रीढ़ बिजली और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही हैं. यही वजह है कि समूह की रणनीति अब इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस पर टिकी है. इसके लिए बिजली प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन नेटवर्क, डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक्स में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है.

आलोचनाओं के बीच भी नहीं थमी रफ्तार

पिछले कुछ समय में अदाणी समूह को जांच-पड़ताल, कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर उठते सवालों और तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. लेकिन गौतम अदाणी ने कहा, "हम झुके नहीं और न ही रुके" उन्होंने अदाणी इंटरप्राइजेज के 24,930 करोड़ रुपए के राइट्स इश्यू की सफलता को निवेशकों के अटूट भरोसे का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हमारे आसपास के शोर या आलोचनाओं से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे उद्देश्य से होती है.

वित्तीय नतीजे रहे शानदार

विवादों के शोर के बीच अदाणी समूह की कंपनियों के वित्तीय नतीजे कमाल के रहे हैं. वित्त वर्ष 2025-26 में समूह का रेवेन्यू 7.4% की शानदार बढ़त के साथ 2.92 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. वहीं, समूह का नेट प्रॉफिट भी 13.9% की छलांग लगाकर 46,377 करोड़ रुपए रहा. ये आंकड़े साफ बतलाते हैं कि अदाणी ग्रुप ना सिर्फ बाधाओं को पार कर आगे बढ़ चुका है, बल्कि मुनाफे और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

RBI की पॉलिसी और GDP डेटा तय करेंगे निफ्टी-सेंसेक्स की चाल, निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े ट्रिगर्स

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Adani Statement, Adani Group Growth Phase, Adani US Legal Cases, Adani Enterprises Rights Issue, Adani Group Chairman Gautam Adani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com