विज्ञापन

Do You Know: आप हर रोज बोलते हैं संस्‍कृत के ये शब्‍द!

Do You Know: संस्कृत सिर्फ प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा भी है. हम हर दिन कई ऐसे शब्द बोलते हैं, जो मूल रूप से संस्कृत के शब्‍द हैं. 

Do You Know: आप हर रोज बोलते हैं संस्‍कृत के ये शब्‍द!

Do You Know: संस्कृत को दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में गिना जाता है. भारतीय संस्कृति, वेद, उपनिषद और कई धार्मिक ग्रंथ इसी भाषा में लिखे गए हैं. आज भी इनका अध्‍ययन किया जाता है. संस्कृत सिर्फ प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा भी है. हम हर दिन कई ऐसे शब्द बोलते हैं, जो मूल रूप से संस्कृत के शब्‍द हैं. 

बोलचाल के शब्दों में संस्कृत 

नमस्ते-  यह संस्‍कृत के नमः - प्रणाम और ते- आपको से जुड़कर बना है.

न- यह संस्‍कृत का शब्‍द है. इसका अर्थ होता है- नहीं. आम बोलचाल में हम किसी चीज को मना करने के लिए न कह देते हैं. 

मित्र- यह शब्द संस्कृत का है. इसका अर्थ होता है- सच्चा साथी. 

Hippopotomonstrosesquippedaliophobia का मतलब जानते हैं आप?

विद्या- पढ़ाई या ज्ञान को विद्या कहा जाता है. संस्कृत में इसका मतलब होता है- ज्ञान प्राप्त करना. 

आकाश- आकाश शब्‍द को संस्‍कृत में प्रयोग किया जात है. इसका अर्थ है-आसमान.  

गुरु- संस्‍कृत में गुरु शब्द का इस्तेमाल होता है. संस्कृत में गुरु का अर्थ होता है- अज्ञान दूर करने वाला. 

शक्ति- ताकत या ऊर्जा के लिए इस्तेमाल होने वाला शक्ति शब्द भी संस्कृत से ही आया है. 

समय- हम हर दिन समय शब्द बोलते हैं. यह भी संस्कृत का शब्द है, जिसका अर्थ है- उचित या निश्चित काल. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

संस्कृत शब्दों का महत्‍व 

संस्कृत भाषा के शब्दों का उच्चारण स्पष्ट होता है और कई भाषाओं की नींव भी संस्कृत पर टिकी है. हिंदी के हजारों शब्द संस्कृत से बने हैं. यही कारण है कि बिना जाने भी हम रोज संस्कृत बोलते रहते हैं. 

Do you know: गाड़ी पर लाल रंग की नंबर प्‍लेट लगी हो तो इसका क्‍या मतलब है?

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Do You Know, Do You Know Facts, Do You Know Facts In Hindi, Sanskrit Words, Sanskrit Words In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com