Do You Know: दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो अनोखे नदी, पर्वत, जनजाति आदि के लिए जाने जाते हैं. कई देशों के नाम बहुत यूनिक हैं. पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जिसका नाम एक पेड़ के नाम पर पड़ा है?
कौन-सा है यह देश
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील (Brazil) को दुनिया का ऐसा देश माना जाता है, जिसका नाम एक पेड़ से जुड़ा हुआ है. ब्राजील का नाम ब्राजिलवुड (Brazilwood) नामक पेड़ से पड़ा है.
यह पेड़ 16वीं शताब्दी में यूरोपीय व्यापारियों के लिए बेहद मूल्यवान था. इसकी लकड़ी से लाल रंग का डाई (रंग) बनाया जाता था, जिसकी उस समय काफी मांग थी.
पाव भाजी को इंग्लिश में क्या कहते हैं, लोग कभी पूछते ही नहीं
कैसे पड़ा ब्राजील नाम
जब पुर्तगाली खोजकर्ता वर्ष 1500 के आसपास दक्षिण अमेरिका पहुंचे, तो उन्हें वहां बड़ी संख्या में Brazilwood के पेड़ मिले. इन पेड़ों की लकड़ी का रंग अंगारे की तरह लाल होता था.
पुर्तगाली भाषा में Brasa का अर्थ होता है- जलता हुआ कोयला या अंगारा. इसी शब्द से Brasil नाम बना. धीरे-धीरे यह नाम पूरे क्षेत्र के लिए इस्तेमाल होने लगा और बाद में देश का आधिकारिक नाम ब्राजील पड़ गया.
क्यों था यह पेड़ इतना खास
Brazilwood पेड़ से निकलने वाला लाल रंग यूरोप में कपड़ों और वस्त्र उद्योग में बहुत लोकप्रिय था. 16वीं और 17वीं शताब्दी में इस लकड़ी का बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता था.
इतिहासकारों के अनुसार, शुरुआती वर्षों में ब्राजील की अर्थव्यवस्था काफी हद तक इसी पेड़ के व्यापार पर निर्भर थी. यही वजह है कि इस पेड़ का प्रभाव देश की पहचान तक पहुंच गया.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
क्या आज भी मौजूद है Brazilwood
Brazilwood आज भी ब्राजील में पाया जाता है, लेकिन अत्यधिक कटाई के कारण इसकी संख्या पहले की तुलना में काफी कम हो गई है. इसे संरक्षित प्रजातियों में शामिल किया गया है और इसके संरक्षण के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं