What is full form of i in iPhone: आज दुनिया में करोड़ों लोग iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं. Apple का iPhone सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक स्टेटस सिंबल बन चुका है. हर साल इसका नया मॉडल लॉन्च होता है और लोग बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि iPhone के नाम में लगा ‘i' किस चीज का प्रतीक है, इसकी फुल फॉर्म क्या है?
iPhone में ‘i' का मतलब
iPhone में मौजूद ‘i' का यूज 1998 में की गई थी, जब Apple के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स ने कंपनी का पहला iMac कंप्यूटर लॉन्च किया था. उस समय इंटरनेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा था और Apple चाहता था कि उसका नया कंप्यूटर इंटरनेट की दुनिया से आसानी से जुड़ सके. इसी सोच के साथ iMac नाम रखा गया, जिसमें ‘i' का मुख्य अर्थ Internet (इंटरनेट) था.
हालांकि, स्टीव जॉब्स ने लॉन्च इवेंट के दौरान बताया था कि ‘i' केवल Internet तक सीमित नहीं है. इसके कई अन्य अर्थ भी हैं. उन्होंने कहा था कि ‘i' पांच महत्वपूर्ण शब्दों का प्रतिनिधित्व करता है- Internet, Individual, Instruct, Inform और Inspire.
Apple ने ‘i' परंपरा को आगे बढ़ाया
जब 2001 में iPod और फिर 2007 में iPhone लॉन्च हुआ, तब Apple ने इसी ‘i' परंपरा को आगे बढ़ाया. धीरे-धीरे iPad, iTunes और कई अन्य उत्पादों में भी ‘i' का उपयोग किया गया. इस तरह ‘i' Apple की पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया.
Apple ने नए उत्पादों में कम किया यूज
दिलचस्प बात यह है कि समय के साथ Apple ने कुछ नए उत्पादों में ‘i' का उपयोग कम कर दिया. उदाहरण के लिए Apple Watch, Apple TV और Apple Vision Pro जैसे उत्पादों में ‘i' नहीं लगाया गया. इसके बावजूद iPhone का नाम इतना लोकप्रिय हो चुका है कि आज भी यह दुनिया के सबसे पहचान योग्य ब्रांड नामों में से एक माना जाता है.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं