विज्ञापन

Do you know: गाड़ी पर लाल रंग की नंबर प्‍लेट लगी हो तो इसका क्‍या मतलब है?

Red number plate: आपने अलग-अलग रंगों की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां देखी होंगी. आमतौर पर निजी वाहनों में सफेद नंबर प्लेट लगी होती है और कमर्शियल वाहनों में पीली नंबर प्लेट होती है. लेकिन कुछ गाड़ियां ऐसी भी होती हैं, जिन पर लाल रंग की नंबर प्लेट लगी होती है.

Do you know: गाड़ी पर लाल रंग की नंबर प्‍लेट लगी हो तो इसका क्‍या मतलब है?

Red number plate: आपने अलग-अलग रंगों की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां देखी होंगी. आमतौर पर निजी वाहनों में सफेद नंबर प्लेट लगी होती है और कमर्शियल वाहनों में पीली नंबर प्लेट होती है. लेकिन कुछ गाड़ियां ऐसी भी होती हैं, जिन पर लाल रंग की नंबर प्लेट लगी होती है. जानें किस तरह की गाड़ी पर ये नंबर प्‍लेट लगाई जाती है और इसका क्‍या मतलब होता है. 

लाल रंग की नंबर प्‍लेट 

हमारे देश में नंबर प्लेट के रंग से उस वाहन की श्रेणी और उसके उपयोग को दर्शाया जाता है. आमतौर पर लाल रंग की नंबर प्लेट उन नई गाड़ियों पर लगाई जाती है जिन्हें हाल ही में खरीदा गया हो और जिनका स्थायी रजिस्ट्रेशन (Permanent Registration) अभी नहीं हुआ हो. इसे टेम्पररी नंबर प्लेट भी कहा जाता है. लाल रंग की नंबर प्लेट पर सफेद अक्षरों में नंबर लिखा होता है. डीलर गाड़ी बेचते समय अस्थायी नंबर जारी करता है, ताकि ग्राहक स्थायी नंबर मिलने तक वाहन चला सके. 

Do you know: 'AMBULANCE' का फुल फॉर्म क्‍या है, इसे क्‍यों उल्‍टा लिखा जाता है?

राष्ट्रपति-राज्यपाल की गाड़ियों पर भी लाल प्लेट

भारत में कुछ विशेष संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की गाड़ियों पर भी लाल रंग की प्लेट देखने को मिल सकती है. जैसे भारत के राष्ट्रपति, राज्यपाल. इन वाहनों पर नंबर की जगह राष्ट्रीय प्रतीक (अशोक स्तंभ) लगा होता है. यह उनकी विशेष सरकारी पहचान को दर्शाता है. 

अलग-अलग रंगों की नंबर प्लेट का मतलब जानें 

सफेद नंबर प्लेट- निजी वाहनों के लिए होती है. काले अक्षरों में नंबर लिखा होता है. 
पीली नंबर प्लेट- टैक्सी, बस, ट्रक जैसे कमर्शियल वाहनों के लिए होती है. काले अक्षरों में नंबर लिखा होता है. 
काली नंबर प्लेट- सेल्फ-ड्राइव रेंटल वाहनों के लिए होती है. 
हरी नंबर प्लेट- इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए होती है. 
नीली नंबर प्लेट- विदेशी दूतावासों और राजनयिक वाहनों के लिए होती है. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Red Number Plate, Red Number Plate Meaning, Number Plate Color Meaning, Number Plate Meanings, Do You Know Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com