Banana capital of India: भारत दुनिया के सबसे बड़े केला उत्पादक देशों में से एक है. देश के लगभग हर हिस्से में केले की खेती की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है जिसे Banana Capital of India कहा जाता है? यह शहर कहां है और यहां केले की कितनी खेती होती है, जानें.
कहां है Banana capital of India
Banana capital of India कहा जाता है- महाराष्ट्र का जलगांव (Jalgaon). इस शहर ने विशाल केला उत्पादन क्षमता और आधुनिक खेती तकनीकों के दम पर यह पहचान हासिल की है.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
जलगांव में केला का उत्पादन
जलगावं महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित है और लंबे समय से केले की खेती का प्रमुख केंद्र रहा है. यह जिला महाराष्ट्र के कुल केला उत्पादन में बहुत बड़ा योगदान देता है. कई रिपोर्टों के अनुसार, राज्य के कुल केला उत्पादन का लगभग दो-तिहाई हिस्सा जलगांव से आता है, जिसके कारण इसे Banana City और Banana Capital of India कहा जाता है.
जीआई टैग ने बढ़ाई पहचान
जलगांव के केले को वर्ष 2016 में भौगोलिक संकेतक (GI Tag) का दर्जा मिला था. इसका मतलब होता है कि इस क्षेत्र में उगाए जाने वाले केले की गुणवत्ता और विशेषताएं विशिष्ट है. जीआई टैग मिलने से जलगांव के केले की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अलग पहचान बनी है.
पाव भाजी को इंग्लिश में क्या कहते हैं, लोग कभी पूछते ही नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं