विज्ञापन

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

आम बोलचाल की भाषा में ऐसे कई शब्‍द हैं, जिनके इंग्लिश वर्ड के बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो. ऐसा ही एक शब्‍द है, जलेबी. भला कौन नहीं होगा जिसने जलेबी ना खाई हो.

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

आम बोलचाल की भाषा में ऐसे कई शब्‍द हैं, जिनके इंग्लिश वर्ड के बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो. ऐसा ही एक शब्‍द है, जलेबी. भला कौन नहीं होगा जिसने जलेबी ना खाई हो. लेकिन जलेबी खरीदने जाते हैं तो कभी इसे इंग्लिश वर्ड से नहीं मांगते. हमेशा जलेबी का ही ऑर्डर देते हैं. तो आज जान लीजिए कि जलेबी को इंग्लिश में क्‍या बोलते हैं. 

जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं

जलेबी को इंग्लिश में “Jalebi” ही कहा जाता है. इसका कारण ये है कि इस पारंपरिक मिठाई का एकदम सटीक अंग्रेजी शब्द नहीं है. 

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

लेकिन अगर किसी को यह कह दिया जाए कि जलेबी को इंग्लिश में समझाएं तो वो कुछ इस तरह से कहेगा- 
Deep fried spiral shaped sweet soaked in sugar syrup  या इसे इस तरह भी बोला जा सकता है- 
Indian funnel cake soaked in sugar syrup. 

विदेशों में कई जगह जलेबी को 'स्वीट प्रेट्जेल' या 'कॉइल्ड फनल केक' भी कहा जाता है. कुछ लोग इसे 'भारतीय सिरप-कोटेड डेजर्ट' भी कहते हैं. लेकिन ज्‍यादातर जगहों पर इसे हिंदी व अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में जलेबी (Jalebi) ही कहा जाता है. 

ट्रेन के पीछे क्‍यों बना होता है X का निशान, जानें इसका मतलब

कहां से आया जलेबी शब्‍द 

जलेबी अरबी शब्द 'जलाबिया' या फिर पर्शियन शब्द 'जलिबिया' से आया है. कई मध्यकालीन पुस्तकों में 'जलाबिया' नामक मिठाई का जिक्र मिलता है. ईरान में जलेबी को 'जुलाबिया या जुलुबिया' नाम से जाना जाता है. 

क्‍या आप जानते हैं LPG, PNG, CNG, LNG का फुलफॉर्म, एक-दूसरे से कितना अलग होती हैं ये GAS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jalebi, Jalebi English Name, Jalebi English Word, Jalebi Ka English Naam, Jalebi Ka Itihas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com