अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन मौजूदा फ्लैगशिप फोन की कीमत बजट से बाहर है, तो Apple iPhone 16 इस समय एक शानदार ऑप्शन बन सकता है. Flipkart पर ये फोन अपनी लॉन्च कीमत से काफी कम में उपलब्ध है. इतना ही नहीं, अगर आपके पास पुराना iPhone है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए इसको आप लगभग 45 हजार रुपये में इस फोन को खरीद सकते हैं. हालांकि, बाजार में iPhone 17 भी आ चुका है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब भी iPhone 16 खरीदना समझदारी होगी? आइए जानते हैं.
Flipkart दे रहा iPhone 16 पर डील
Flipkart पर इस समय iPhone 16 (128GB) को 67,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसकी लॉन्च कीमत 79,900 रुपये थी. यानी सीधे 12,000 रुपये की कटौती मिल रही है. अगर आपके पास iPhone 13 है और वह एक्सचेंज के लिए एलिजिबल है, तो Flipkart उस पर 22,250 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू दे सकता है. ऐसे में iPhone 16 की प्रभावी कीमत करीब 45,600 रुपये रह जाती है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन, मॉडल और पिनकोड के हिसाब से बदल सकती है.
iPhone 16 खरीदने की 4 बड़ी वजह

अगर आपका बजट iPhone 17 का नहीं है तो iPhone 16 अब भी एक दमदार विकल्प माना जा सकता है.
A18 चिप के साथ शानदार परफॉर्मेंस
iPhone 16 में Apple का A18 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है. लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता है.
प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बिल्ड
फोन में नया वर्टिकल कैमरा डिजाइन मिलता है, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाता है. इसके अलावा इसमें एल्युमिनियम फ्रेम, सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन और IP68 वाटर रेसिस्टेंस जैसी प्रीमियम खूबियां मिलती हैं.
शानदार कैमरा एक्सपीरियंस
iPhone 16 का कैमरा सिस्टम इसकी सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है. फोन अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में डिटेल और नेचुरल कलर के साथ बेहतरीन फोटो क्लिक करता है. इसमें नया कैमरा कंट्रोल बटन और बेहतर मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट भी मिलता है.
लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट
iPhone 16 को आने वाले कई सालों तक iOS अपडेट मिलते रहेंगे. फोन Face ID, Apple इकोसिस्टम और स्मूद iOS एक्सपीरियंस के साथ लंबे समय तक अच्छा परफॉर्मेंस देने में कैपेबल है.
iPhone 16 न खरीदने का एक बड़ा कारण
अगर आपका बजट थोड़ा और बढ़ सकता है तो iPhone 17 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. नए मॉडल में 120Hz डिस्प्ले, A19 चिप, बेहतर कैमरा, ज्यादा स्टोरेज और बेहतर बैटरी लाइफ जैसे कई बड़े अपग्रेड मिलते हैं. अगर आप फोन अगले 4-5 साल तक इस्तेमाल करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा ज्यादा खर्च करके iPhone 17 लेना बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन जिनका बजट सीमित है, उनके लिए एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब 45,600 रुपये में iPhone 16 अब भी एक बेहतरीन फ्लैगशिप डील है.
ये भी पढ़ें: सात साल बाद भारत में वापस लौटी Vivo की ये सीरीज, 32MP सेल्फी कैमरा, 7050mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं