विज्ञापन

CJP के अभिजीत दीपके यूज करते हैं इतने हजार का फोन, जानें खासियत और कीमत

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके किस स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं? वायरल वीडियो में Apple iPhone नजर आया. ये iPhone 17e या iPhone 16e हो सकता है.

CJP के अभिजीत दीपके यूज करते हैं इतने हजार का फोन, जानें खासियत और कीमत

NEET Paper Leak आंदोलन का बड़ा चेहरा और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके लगातार चर्चा में है. कॉकरोच जनता पार्टी को Gen-Z सपोर्ट कर रहे हैं. जिसकी वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासतौर Instagram पर CJP के 26.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. 

इस आंदोलन को अभिजीत दीपके जीत की तरह देख रहे हैं और देशभर में उनकी चर्चा हो रही है. इस वजह से लोग उनके बारे में काफी कुछ जानना चाह रहे हैं. ज्यादातर जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है. लेकिन, आज हम उनके मोबाइल फोन के बारे में बात करने जा रहे हैं. कई लोग जानना चाह रहे हैं कि वह कौन-सा फोन इस्तेमाल करते हैं. 

अभिजीत दीपके का फोन मॉडल

इसके बारे में जानने के लिए हमने उनके पुराने वीडियो को देखा. जो कॉकरोच जनता पार्टी के X हैंडल से पोस्ट किया गया था. ये वीडियो 25 जुलाई 2026 का है, जिस दिन तत्कालीन शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ था. वीडियो को  DEMOCRACY WINS! यानी लोकतंत्र की जीत टाइटल के साथ पोस्ट किया गया था. 

iPhone 17e या iPhone 16e?

इस वीडियो के शुरुआत में ही आपको अभिजीत दीपके अपने फोन पर बातचीत करते दिख जाएंगे. इस फोन को उनके साथ कई दूसरे मौके पर भी देखा गया है. फोन के बैक साइड से साफ है कि ये फोन Apple का iPhone है. हालांकि, ये मॉडल iPhone 17e या iPhone 16e हो सकता है. iPhone 17e को कंपनी ने इस साल ही मार्च में लॉन्च किया है. जबकि iPhone 16e पिछले साल का मॉडल है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो में फोन का कलर व्हाइट है. इस वजह से साफ नहीं हो पा रहा है कि ये iPhone इस साल लॉन्च हुआ iPhone 17e है या iPhone 16e क्योंकि दोनों ही फोन व्हाइट कलर में आते हैं. इसके अलावा दोनों मॉडल का डिजाइन भी लगभग एक जैसा ही है. अब बात करते हैं दोनों फोन की कीमत की. 

साल 2026 में लॉन्च हुए iPhone 17e को भारत में 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया. इस वैरिएंट में 256GB का स्टोरेज मिलता है. जबकि पिछले साल iPhone 16e को 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. दोनों फोन के डिजाइन में कोई अंतर नहीं है जबकि iPhone 17e अपने पिछले जनरेशन के मुकाबले कुछ अपग्रेड जैसे A19 चिप, MagSafe सपोर्ट, Ceramic Shield प्रोटेक्शन के साथ आता है. 

ये भी पढ़ें- क्या है सेफ हार्बर? जिसको हटा सकती है सरकार, हटते ही फेसबुक-इंस्टाग्राम पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone, IPhone 16e, IPhone 17e, Apple, Abhijeet Dipke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com