विज्ञापन

Flipkart पर सभी के लिए सेल शुरू, iPhone के इन मॉडल्स पर बंपर छूट, Oppo-Vivo और Nothing पर तगड़ा डिस्काउंट

Flipkart Freedom Sale में iPhone 17, iPhone 16, iPhone Air और iPhone 17 Pro पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं. जानें सभी मॉडल्स की प्रभावी कीमत.

Flipkart पर सभी के लिए सेल शुरू, iPhone के इन मॉडल्स पर बंपर छूट, Oppo-Vivo और Nothing पर तगड़ा डिस्काउंट
AI Generated Image

Flipkart Freedom Sale अब सभी के लिए लाइव हो गई है.अगर आप इस सीजन में iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Flipkart ने कई मॉडल्स पर शानदार डील और ऑफर्स की घोषणा की है. डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस की मदद से इन फोन्स की प्रभावी कीमत काफी कम हो सकती है.

Flipkart Freedom Sale: iPhone पर टॉप डील्स

iPhone 17: Flipkart Freedom Sale के दौरान iPhone 17 की प्रभावी कीमत सिर्फ 79,900 रुपये है, जो इसकी 82,900 रुपये की कीमत से कम है. यह iPhone 17 को कम कीमत में खरीदने का आखिरी मौका भी हो सकता है, क्योंकि Apple जल्द ही अपने iPhone मॉडल्स की कीमतें बढ़ा सकता है. स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो फोन में 120Hz ProMotion डिस्प्ले, A19 चिप, डुअल कैमरा सेटअप और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

iPhone 16: अगर आप ज्यादा किफायती ऑप्शन की तलाश रहे हैं, तो Flipkart Sale में iPhone 16 को 61,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसकी रिटेल कीमत 69,900 रुपये है. iPhone 16 में Apple Intelligence, शानदार कैमरा परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

iPhone Air: अगर आप स्लिम स्मार्टफोन का अनुभव चाहते हैं, तो इस साल iPhone Air आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. Flipkart पर यह 1 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है. iPhone Air की शुरुआती रिटेल कीमत 1,19,900 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान खरीदार इसे 97,900 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं.

iPhone 17 Pro: अगर आप Pro-level एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Flipkart ने iPhone 17 Pro मॉडल्स पर भी डिस्काउंट पेश किया है. iPhone 17 Pro की प्रभावी सेल कीमत 1,22,900 रुपये है, जो इसकी 1,34,900 रुपये की कीमत से कम है. वहीं, iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत 1,37,900 रुपये है.

Latest and Breaking News on NDTV

Nothing पर भी तगड़ा डिस्काउंट

Flipkart की सेल के दौरान Nothing Phone 4a को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है. इसकी ओरिजिनल कीमत 46,999 है, लेकिन इसे आप 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं. EMI ऑफर्स की बात करें तो इसको 4,222 रुपये प्रति महीने में खरीदा जा सकता है. जबकि Phone 4a Pro को 49,999 रुपये की जगह केवल 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. नया लॉन्च हुआ Nothing Phone 4b सेल के दौरान 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Oppo-Vivo के फोन भी हो गए सस्ते

सेल में आप Oppo's K14x को 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 16,499 रुपये में खरीद सकते हैं. जबकि Oppo K14 अपनी ओरिजिनल कीमत 21,999 रुपये की जगह 18,999 रुपये में उपलब्ध है. Reno 15 डिस्काउंटेड प्राइस 43,200 रुपये में उपलब्ध है.

अगर आप Vivo X200T (12GB + 512GB) लेना चाहते हैं तो इस फोन बैंक कार्ड ऑफर के साथ केवल 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आया 'Boss Scam', सरकार की चेतावनी, एक गलती और हो जाएगा लाखों का नुकसान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flipkart 2026, Flipkart Freedom Day Sale, Iphone Sale, Oppo Sale, Vivo Sale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com