विज्ञापन

'पहले गिनो फिर काटो'... रांची में 7 हजार पेड़ों को बचाने के लिए युवाओं की अनोखी मुहिम

युवाओं का मानना है कि पेड़ केवल हरियाली का हिस्सा नहीं हैं बल्कि शहर की जलवायु, स्वच्छ हवा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

'पहले गिनो फिर काटो'... रांची में 7 हजार पेड़ों को बचाने के लिए युवाओं की अनोखी मुहिम
झारखंड में पेड़ों को बचाने के लिए एक अनोखा तरीका बनाया है.

झारखंड की राजधानी रांची में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है. धुर्वा क्षेत्र में विवेकानंद स्कूल से नया सराय तक लगभग 6 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण की योजना प्रस्तावित है. इस परियोजना पर करीब 177 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है. लेकिन इस निर्माण कार्य के साथ एक बड़ी चिंता भी जुड़ी हुई है. सड़क की जद में आने वाले करीब 7 हजार पेड़ों के कटने की आशंका जताई जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसी चिंता को लेकर रांची के युवाओं ने सोशल मीडिया पर एक अनोखी मुहिम शुरू की है. इंस्टाग्राम के जरिए युवा लगातार पोस्ट, वीडियो और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं. उनका कहना है कि विकास जरूरी है लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं. उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और पेड़ों को बचाने के लिए अपनी आवाज उठाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

युवाओं का मानना है कि पेड़ केवल हरियाली का हिस्सा नहीं हैं बल्कि शहर की जलवायु, स्वच्छ हवा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनका कहना है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण छोड़ना हमारी जिम्मेदारी है.

सोशल मीडिया पर चल रही इस मुहिम को धीरे-धीरे समर्थन भी मिल रहा है. युवा चाहते हैं कि सड़क चौड़ीकरण के साथ ऐसे विकल्प तलाशे जाएं जिनसे कम से कम पेड़ों की कटाई हो. उनका कहना है कि विकास परियोजनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए. इसी संदेश के साथ रांची के युवा डिजिटल मंच से हरियाली बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- 

गाजीपुर में अंतिम संस्कार के दौरान अर्थी के पास पहुंचा बंदर, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

वाशिम में सूखे का संकट गहराया, 9 महीने में 90 किसानों ने दी जान; सिर्फ 23 परिवारों को मिलेगी सरकारी मदद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranchi News, Jharkhand News, Jharkhand Tree Cover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com