विज्ञापन

Gold Price Today: ऑल टाइम हाई से 71 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट, फटाफट चेक करें भाव

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोना 1,21,708 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,44,407 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.

Gold Price Today: ऑल टाइम हाई से 71 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट,  फटाफट चेक करें भाव
सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, गिरे दाम

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार (25 नवंबर) को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. साल 2026 की शुरुआत में गोल्ड-सिल्वर ने नई ऊंचाइयों को छुआ था, लेकिन अब इनकी कीमतों में भारी गिरावट आ चुकी है. सोना अपने ऑल टाईम हाई से 71 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है.  आइए जानते हैं एमसीएक्स से लेकर दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत देश प्रमुख शहरों में आज के ताजा भाव.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव 29 जनवरी 2026 को 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था. लेकिन अब इसकी कीमत में भारी गिरावट आ चुकी है. 25 नवंबर, 2026 को सुबह 10:45 बजे चांदी का भाव गिरकर 1,44,407 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इस तरह चांदी अपने रिकॉर्ड भाव से करीब 2,75,641 रुपये सस्ती हो चुकी है. चांदी पिछली क्लोजिंग 1,45,438 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 1,45,003 रुपए प्रति किलो पर खुली थी। 

यह भी पढ़ें | PM मोदी की अपील का असर! सोने का आयात 40% घटा, व्यापारियों ने 16.46 अरब डॉलर कम का सोना खरीदा

सोना ऑल टाइम हाई से 71,388 रुपये सस्ता

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है. एमसीएक्स पर सोने का भाव 29 जनवरी 2026 को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था. वहीं, 25 नवंबर, 2026 को सुबह 10:43 बजे सोने का वायदा भाव 1,21,708 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इस तरह सोना अपने ऑल टाइम हाई से 71,388 रुपये सस्ता हो चुका है. इसकी शुरुआत पिछली क्लोजिंग 1,22,329 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले गिरावट के साथ 1,21,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हुई. 

इंटरनेशनल मार्केट का हाल

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखी जा रही है. सोना 0.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,545 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.69 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.50 डॉलर प्रति औंस पर था.

आज आपके शहर में कितना है सोने का रेट?

अहमदाबाद- 1,27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम
अमृतसर- 1,27,770 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु- 1,27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली- 1,27,770 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद- 1,27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर- 1,27,770 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ- 1,27,770 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई- 1,27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे- 1,27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम
सूरत- 1,27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम

आपके शहर में चांदी के दाम

लेटेस्ट आंकड़ों के आधार पर प्रमुख महानगरों में 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं-

अहमदाबाद- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
अमृतसर- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
सूरत- 1,74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold, Silver, Gold Price Today, Silver Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com