विज्ञापन

दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध, कंपनी के अधिकारियों को बंधक बनाया, ग्रामीणों से झड़प में 12 जवान घायल

झारखंड के दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे के दौरान पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच झड़प में कम से कम 12 जवान घायल हुए हैं.

दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध, कंपनी के अधिकारियों को बंधक बनाया, ग्रामीणों से झड़प में 12 जवान घायल
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी
NDTV
दुमका:

दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में कोल ब्लॉक के सर्वे को लेकर आधी रात जमकर बवाल हुआ. गांव वालों ने कंपनी के अधिकारियों को बंधक बना लिया था. इसी दौरान गांव वालों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें पुलिस के कम से कम 12 जवान घायल हो गए. 

दो जवानों की हालत गंभीर

कोल ब्लॉक का सर्वे करने पहुंची पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया. इस दौरान पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से हुए हमले में करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इनमें दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक जवान का पैर टूट गया है.

कोल कंपनी के कमर्चारियों को बंधक बना लिया था 

जानकारी के अनुसार, कोल ब्लॉक के सर्वे के लिए कंपनी के अधिकारी इलाके में पहुंचे थे. ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. कंपनी के अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते स्थिति हिंसक झड़प में बदल गई. घायल जवानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. कई पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Dumka Jharkhand, Hemant Soran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com