विज्ञापन

पहले पीटा, चाकू से किया वार और फिर ऊंचाई से फेंककर ले ली जान, रांची में हत्यारों ने पार की क्रूरता की हदें

रांची में युवक पर पहले लाठी-डंडों और चाकू से बेरहमी से हमला किया गया और फिर उसे चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया गया.

पहले पीटा, चाकू से किया वार और फिर ऊंचाई से फेंककर ले ली जान, रांची में हत्यारों ने पार की क्रूरता की हदें
  • रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में नाबालिग वसीम मंसूरी की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है.
  • वसीम मंसूरी पेशे से पेंटर था और दो फरवरी से लापता था, शव निर्माणाधीन अपार्टमेंट से मिला.
  • हत्या में युवक पर पहले लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया गया और फिर चार मंजिला इमारत से फेंका गया.

झारखंड के रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक की नृशंस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान पंडरा मुस्लिम बस्ती निवासी वसीम मंसूरी के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था और बीते 2 फरवरी से लापता था. परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद, बुधवार को तलाशी के दौरान वसीम का शव एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से बरामद हुआ, जहां वह वर्तमान में काम कर रहा था. 

हत्या की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवक पर पहले लाठी-डंडों और चाकू से बेरहमी से हमला किया गया और फिर उसे चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच शुरू की. मृतक के पिता अजीम मंसूरी के अनुसार, वसीम का किसी से कोई विवाद नहीं था, जिससे हत्या के कारणों पर रहस्य गहरा गया है.

हटिया डीएसपी पी.के. मिश्रा ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की हत्या मारपीट और चाकूबाजी के बाद ऊंचाई से फेंक कर की गई है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या की असल वजहों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder Of A Youth In Ranchi, Ranchi News, Pundag Police Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com