विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 33: सनी देओल की फिल्म ने इस एक्टर की बदली तकदीर, बॉर्डर 2 ने 33वें दिन में कमा डाले इतने रुपये

Border 2 Box Office Collection Day 33: बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धांसू सफर जारी है. अनुराग सिंह की वार मूवी सनी देओल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार हैं. फिल्म में इन सभी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है. जानें कलेक्शन.

Border 2 Box Office Collection Day 33: सनी देओल की फिल्म ने इस एक्टर की बदली तकदीर, बॉर्डर 2 ने 33वें दिन में कमा डाले इतने रुपये
Border 2 Box Office Collection Day 33: सनी देओल की फिल्म ने इस एक्टर की बदली तकदीर
नई दिल्ली:

Border 2 Box Office Collection Day 33: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. यह फिल्म 1997 की मशहूर फिल्म बॉर्डर की अगली कड़ी है. फिल्म बॉर्डर 2 ने अब 33 दिनों में दुनिया भर में अच्छी कमाई कर रही है. निर्देशक अनुराग सिंह की यह एक्शन-वार ड्रामा फिल्म सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों से सजी है. बॉर्डर 2 में इन सभी कलाकारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 600 करोड़ की टॉक्सिक में इन तीन खूंखार विलेन से भिड़ेंगे यश, एक तो था फाइटर में ऋतिक रोशन का दोस्त

बॉर्डर 2 की 33 दिन की कमाई

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने अपने 33वें दिन 27 लाख रुपये की कमाई की है. खास बात यह है कि इस कमाई फिल्म के 26वें दिन से ज्यादा है. बॉर्डर 2 ने अपने 32वें दिन 26 लाख रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन से 13 फीसदी कम है. लेकिन कुल मिलाकर इसका प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत में फिल्म ने नेट 380 करोड़ रुपये के पार हो गई है, जबकि ग्रॉस कमाई करीब 450 करोड़ रुपये हो गई है. विदेशों से 57.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इस तरह दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 490.46 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, और यह अब तक फायदे में चल रही है.

इन कलाकारों की बदली किस्मत

खास बात यह है कि दिलजीत दोसांझ के लिए यह फिल्म करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है. उनकी पिछली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' थी, जिसने दुनिया भर में 311.27 करोड़ रुपये कमाए थे. बॉर्डर 2 ने इसे 170.19 करोड़ रुपये से ज्यादा से पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने दिलजीत को दुनिया भर में 400 करोड़ क्लब में एंट्री दिलाई है. हालांकि, 500 करोड़ क्लब से यह महज 10 करोड़ से कम रह गई है. फिल्म सनी देओल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है. वरुण धवन और अहान शेट्टी के लिए भी यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. पैट्रियॉटिक कहानी और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. बॉर्डर 2 ने 2026 की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में जगह बना ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Border 2, Border 2 Box Office Collection Day 33, Border 2 Box Office Collection, Border 2 Worldwide Box Office Collection, Sunny Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com