विज्ञापन
2 hours ago

मुंबई महानगरपालिका (BMC) आज वर्ष 2026-2027 का बजट पेश करेगी. देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर नगर पालिका होने के कारण इस बजट पर पूरे देश की नजरें हैं. इस साल बीएमसी का बजट 80,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक होने का अनुमान है.

पिछला बजट था रिकॉर्ड ब्रेकिंग

पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में बीएमसी ने 74,427 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया था, जो किसी भी नगर निगम का अब तक का सबसे बड़ा बजट था.

यह भी पढ़ें- 'जरूरत पड़ी तो BMC के अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई,' कोलाबा में नेवी के स्टेशन के पास बन रही इमारतों को लेकर बॉम्बे HC की सख्त टिप्पणी

5 राज्यों से भी ज्यादा खर्च करती BMC 

बीएमसी का बजट कई राज्यों से भी बड़ा होता है.

राज्यों के 2025-26 के बजट:

  • गोवा- 28,162 करोड़
  • सिक्किम- 16,196 करोड़
  • त्रिपुरा- 31,412 करोड़
  • अरुणाचल प्रदेश- 39,842 करोड़
  • हिमाचल प्रदेश- 58,514 करोड़

इन पांचों राज्यों को जोड़ दें, तब भी BMC अकेली उनसे ज्यादा खर्च करती है.

BMC से छोटे हैं ये 9 राज्य

बीएमसी का बजट इन राज्यों के खर्च से भी कम-से-कम आधा है- मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और हिमाचल प्रदेश.

बीएमसी बजट पेश होते ही LIVE अपडेट यहीं मिलेंगे. बने रहिए…

मुंबई बनाम दिल्ली-बेंगलुरु

मुंबई का बजट दिल्ली से साढ़े चार गुना और बेंगलुरु से लगभग चार गुना ज्यादा है.

दिल्ली नगर निगम बजट: 16,500 करोड़

बेंगलुरु नगर निगम बजट: 19,900 करोड़

मुंबई बीएमसी बजट: 74,000+ करोड़ (पिछला)

BMC Budget LIVE Updates: मिजोरम का बजट: सिर्फ 15,043 करोड़

बीएमसी का बजट: मिजोरम के बजट के तीन गुना से भी ज्यादा है. 

BMC Budget LIVE Updates: BMC से छोटे हैं ये 9 राज्य

बीएमसी का बजट इन राज्यों के खर्च से भी कम-से-कम आधा है- मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और हिमाचल प्रदेश.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com