रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में नाबालिग वसीम मंसूरी की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. वसीम मंसूरी पेशे से पेंटर था और दो फरवरी से लापता था, शव निर्माणाधीन अपार्टमेंट से मिला. हत्या में युवक पर पहले लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया गया और फिर चार मंजिला इमारत से फेंका गया.