झारखंड के विधायक रणधीर कुमार सिंह और डॉ. इरफान अंसारी के ठुमकों के कई वीडियो क्लिप्स खूब वायरल हो रहे हैं. ये दोनों विधायक अपने इलाके की शादियों में जब शिरकत करते हैं, तो पब्लिक उनसे डांस की डिमांड करती है. दोनों खुशी-खुशी पब्लिक की डिमांड पूरी तो करते ही हैं, खास बात यह है कि वे अपने ठुमकों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन फॉलोइंग बढ़ाते हैं और लाइक्स-कमेंट्स भी खूब बटोरते हैं. एक-दो पार्टियों में तो दोनों एक साथ डांस करते देखे गए हैं.
रणधीर कुमार सिंह सारठ विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के डॉ. इरफान अंसारी जामताड़ा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. सारठ और जामताड़ा दोनों आसपास की विधानसभा सीटें हैं और दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं. रणधीर और इरफान दोनों दो टर्म से लगातार विधायक हैं. इन दोनों के बीच एक और बात कॉमन है. वह यह कि दोनों की उम्र 49 साल है. रणधीर सिंह भाजपा की सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जबकि इरफान अंसारी अभी मंत्री पद तक नहीं पहुंच पाए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आज शिवपुर मे पार्टी मजबूत कार्यकर्ता बसंती पहाड़िया की बेटी सोनिया पहाड़िया की शादी मे शामिल हुआ। बिटिया के साथ खुशियाँ मे शामिल हुआ और शादी को यादगार बनाया।@AlankarSawai @RahulGandhi @kcvenugopalmp @ChampaiSoren @GAMIR_INC @ChampaiSoren @HemantSorenJMM @INCIndia @INCJharkhand… pic.twitter.com/gtkUeYoEUU
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) June 24, 2024
भाजपा विधायक रणधीर सिंह के ठुमके लगाने का अंदाज बेहद दिलचस्प है. वह 'लुंगी डांस' से लेकर 'नागिन डांस' तक में माहिर हैं. इलाके की शादियों, छठी या किसी मांगलिक मौके पर जब वह पहुंचते हैं, तो प्रायः लोग डीजे पर क्षेत्रीय गीत बजा देते हैं और फिर रणधीर सिंह अपने खास अंदाज में डांस करते हैं. किसी-किसी दिन तो उन्हें तीन-चार शादियों में डांस करना पड़ता है.
रणधीर सिंह कहते हैं कि पब्लिक के साथ सुख-दुख बांटना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है. ऐसे में अगर कुछ देर लोगों के साथ डांस कर लेते हैं, तो इसमें हर्ज क्या है. रणधीर सिंह के सोशल मीडिया हैंडल पर उनके डांस के दर्जन भर से भी ज्यादा वीडियो क्लिप्स मौजूद हैं.
पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी भी रणधीर सिंह के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं. उन्होंने सोमवार को एक शादी में अपने डांस का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया और लिखा, "आज शिवपुर में पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता बसंती पहाड़िया की बेटी सोनिया पहाड़िया की शादी में शामिल हुआ. बिटिया के साथ खुशियों में शामिल हुआ और शादी को यादगार बनाया."
इसके पहले एक मई को भी उन्होंने शादी में डांस का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "जामताड़ा के बांकुडीह में अपनी बिटिया बबीता सोरेन की शादी में समधन साहिबा ने मुझे जबरन नृत्य करने पर मजबूर किया. पूरा माहौल खुशनुमा हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा."
इरफान अंसारी अपने बयानों और चुटीले अंदाज को लेकर प्रायः चर्चा में रहते हैं. कभी दूध दूहते तो कभी मंदिर पहुंचकर जलार्पण करते वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. एक माह पहले वह एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे और उसके आंगन में लकड़ी का चूल्हा जलाकर रोटी सेंकने लगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं