विज्ञापन

पढ़ाई छोड़कर स्कूल में टॉयलेट साफ कर रहे बच्चे, झारखंड का वीडियो वायरल, प्रिंसिपल ने दी ये सफाई

गढ़वा के सरकारी स्कूलों का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है. प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं. पढ़ें चंदन कुमार कश्यप की रिपोर्ट.

पढ़ाई छोड़कर स्कूल में टॉयलेट साफ कर रहे बच्चे, झारखंड का वीडियो वायरल, प्रिंसिपल ने दी ये सफाई
वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में आक्रोश है.

सरकारी स्कूल में पढ़ाई की बजाय बच्चों से शौचालय साफ-सफाई करवाई जा रही है. झारखंड के गढ़वा जिले में जब वीडियो सामने आया तो प्रशासन एक्शन मोड में आया. मामला बरडीहा प्रखंड के लावा चंपा स्थित प्राथमिक स्कूल का है. वीडियो में स्कूली बच्चे काम करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद जिले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि यह अकेला मामला नहीं है, जब बच्चों से इस तरह काम करवाया जा रहा है. गढ़वा के ही एक और स्कूल का भी ऐसा ही वीडियो वायरल है. 

मजदूरी करते बच्चों का भी वीडियो वायरल

दूसरा मामला, कांडी उच्च विद्यालय का है. यहां भीषण गर्मी के बीच बच्चों से मजदूरों की तरह किताबें ढुलवाई जा रही हैं. क्योंकि जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए, उन्हीं से बोझ उठवाया जा रहा है. स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है. उनकी मांग है कि स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. 

स्कूल में काम करते बच्चे

स्कूल में काम करते बच्चे

स्कूल के हेडमास्टर ने झाड़ा पल्ला

जब इस बारे में स्कूल के हेडमास्टर से सवाल पूछा तो उन्होंने तो जिम्मेदारी से ही पल्ला झाड़ लिया. लावा चंपा स्कूल के हेडमास्टर छविलाल सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि बच्चों ने खुद से शौचालय साफ किया, उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहा गया था. इस मामले को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने गंभीरता से लिया. अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है.

यह भी पढ़ेंः बीजेपी विधायक के इंटरव्यू पर झारखंड की सियासत में उबाल! पूर्व मंत्री ने MLA के खिलाफ दर्ज कराई FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garhwa News, Jharkhand News, School Controversy, Viral Video, Education System, Child Rights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com