फाइल फोटो
नई दिल्ली:
जम्मू में पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शीतकालीन राजधानी को धमाकों से दहलाने की आतंकवादी साजिश को विफल करते हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से आठ हथगोले बरामद किए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने कल देर रात यहां गांधी नगर इलाके में एक बस को रोका और कश्मीर के एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास आठ हथगोले थे.
अनुच्छेद 35A पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी दी है याचिका, खुफिया विभाग ने चेताया
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अवंतीपुरा निवासी अरफान वानी के रूप में हुई है. उसके पास से आठ हथगोले और 60 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. ऐसी खुफिया सूचना है कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के कश्मीरी आतंकवादियों की 15 अगस्त को जम्मू तथा नई दिल्ली में आतंकवादी हमले करने की योजना है.
जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया
इस सूचना के बाद पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जम्मू में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. आतंकवादी से उसकी योजना और शहर में तथा शहर से बाहर उसके संपर्कों के बारे में पूछताछ की जा रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Man Arrested With 8 Grande, Jammu Kashmir News