विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2017

जम्मू कश्मीर राज्यपाल ने अध्यादेश जारी किया, पंचायत चुनाव इस वर्ष के अंत में होगा

पंचायत चुनाव अब 2017-2018 के ठंड में कराना तय हुआ है

जम्मू कश्मीर राज्यपाल ने अध्यादेश जारी किया, पंचायत चुनाव इस वर्ष के अंत में होगा
प्रतीकात्मक फोटो
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने एक अध्यादेश जारी किया जिसके आधार पर पंचायत चुनाव इस वर्ष अंत में होगा. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि वोहरा ने जम्मू कश्मीर पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश, 2017 जारी करने को अपनी मंजूरी दे दी.

प्रवक्ता ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों का तीन स्तरीय ढांचा स्थापित करने पर जोर देने वाले राज्यपाल ने दरबार स्थानांतरण अवधि के दौरान अध्यादेश को मंजूरी दे दी थी ताकि लंबित चुनाव के लिए तैयारी शुरू करने में कोई समय जाया नहीं हो.

VIDEO- आर्टिकल 370

वोहरा मामले पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ 2016 की गर्मियों से ही चर्चा कर रहे थे और वह शहरी एवं ग्रामीण निकायों के लिए चुनाव जल्द कराने पर जोर दे रहे थे. पंचायत चुनाव अब 2017-2018 के ठंड में कराना तय हुआ है
.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com