विज्ञापन

Exclusive: मेरठ के संदिग्ध आतंकी उजेद के खतरनाक मंसूबों का खुलासा, सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश वाली चैट रिवील

संदिग्ध आतंकी उजेद ने इंस्टाग्राम पर Kmaran786 (किश्तवाड़), Drugsjihadi (पाकिस्तान), Abumusailhafs (पाकिस्तान )Ibneaadam99 नाम से चार आइडी बनाई थीं. इसके अलावा इंस्ट्राग्राम और सेशन एप पर Tution40 और 005Brigade नाम से 2 ग्रुप बनाए गए थे. 

Exclusive: मेरठ के संदिग्ध आतंकी उजेद के खतरनाक मंसूबों का खुलासा, सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश वाली चैट रिवील
मेरठ से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी उजेद पर बड़ा खुलासा.
NDTV
  • मेरठ से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी उजेद सेना के चेकपोस्ट पर एक्सप्लोसिव जैकेट से हमला करने की साजिश रच रहा था
  • उजेद पाकिस्तानी हैंडलर आमिर हमजा के नेतृत्व में आतंकियों के साथ हमले की योजना बना रहा था
  • जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आतंकी साजिद को फिदायीन हमला करने के लिए बम जैकेट लेकर सेना पोस्ट पर भेजा जाना था

मेरठ से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी उजेद के खौफनाक मंसूबों का खुलासा हुआ है. देश की सुरक्षा करने वाले सेना के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए वह कौन सा खतरनाक प्लान बना रहा था इसका खुलासा उसकी अन्य आतंकियों संग सामने आई चैट से हुआ है.  एनडीटीवी के पास उजेद की वह चैट मौजूद है. जिसमें वह दूसरे आतंकियों संग सेशन ऐप पर एक ग्रुप में बातचीत कर रहा है. चैट से पता चला है कि ये आतंकी एक्सप्लोसिव जैकेट पहनकर सेना की चेक पोस्ट को उड़ाने की तैयारी में थे.

सेना पर हमले की साजिश का खुलासा

नवंबर 2025 में जम्मू में पकड़ा गया आतंकी साजिद पाकिस्तानी हैंडलर और उजेद के कहने पर फिदायीन हमला करने को तैयार था. लेकिन उससे पहले ही उसे चेकपोस्ट पर उस समय पकड़ लिया गया, जब वह वहां रेकी करने गया था.  जानकारी के मुताबिक, मेरठ का उजैद भी सेना पर हमले की तैयारी को लेकर जम्मू कश्मीर गया था.जिस ग्रुप पर वह अन्य आतंकियों संग हमले की प्लानिंग कर रहा था उसका नाम '005 ब्रिगेड' है. इस ग्रुप में 5 मेंबर थे. 8 नवंबर 2025 की उनके बीच हुई बातचीत सामने आई है. 

"पाकिस्तानी हैंडलर आमिर हमजा (कोड नेम ड्रग्स)
हां हां सो गए थे हम

साजिद 
अच्छा भाई ,क्या प्लान है ?

पाकिस्तानी हैंडलर आमिर हमज़ा(कोड नेम ड्रग्स)
प्लान ये है, साजिद को बम जैकेट लेकर इंडियन आर्मी पोस्ट चेक पर भेजना है और बूम कर देना है

पाकिस्तानी हैंडलर आमिर हमज़ा (कोड नेम ड्रग्स)
ओके ?

साजिद 
ओके, मैं रेडी हूं,इंशाल्लाह पूरा चेकपोस्ट उड़ा दूंगा, इंशाअल्लाह मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा

उजेद (कोड नेम Ibnaadam)
कहां है जैकेट ?

पाकिस्तानी हैंडलर आमिर हमज़ा (कोड नेम ड्रग्स)
बना लेंगे घर में"

मुस्लिमों के साथ जुल्म क नाम पर भड़काता था

पुलिस के मुताबिक उजेद मुजाहिद्दीनों की एक बड़ी फौज खड़ी करने की तैयारी कर रहा था. वह अलग-अलग ग्रुप्स में ये कहकर लोगों को भड़काता था कि भारत में मुस्लिमों के साथ जुल्म हो रहे हैं.उसका प्लान था कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षाबलों को टारगेट किया जाए.

इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नामों से बनाईं आईडी

संदिग्ध आतंकी उजेद ने इंस्टाग्राम पर Kmaran786 (किश्तवाड़), Drugsjihadi (पाकिस्तान), Abumusailhafs (पाकिस्तान )Ibneaadam99 नाम से चार आइडी बनाई थीं. इसके अलावा इंस्ट्राग्राम और सेशन एप पर Tution40 और 005Brigade नाम से 2 ग्रुप बनाए गए थे. 

ग्रुप पर आतंकियों संग रचता था हमले की साजिश

इस ग्रुप में PoK के आमिर हमजा,अबू मुसाब ,फुरकान और कामरान शामिल थे. इसके अलावा इंस्ट्राग्राम पर Al-Muzzahid नाम का अलग ग्रुप बनाया गया था.इस ग्रुप में भी अबू हमज़ा,अबू मुसाद और कामरान शामिल थे. पुलिस के मुताबिक शहजाद भट्टी द्वारा बनाए गए ग्रुप में भी उजेद शामिल था.

मेरठ से उजेद को किया गिरफ्तार

बता दें कि उजेद को कश्मीर से पिछले साल पकड़े गए संदिग्ध आतंकी साजिद से पूछताछ के बाद मंगलवार को मेरठ से अरेस्ट किया गया था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह पिछले करीब छह महीने से जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था. वह फिदायीन हमले की बात सोशल मीडिया पर कर रहा था. अब उसके खतरनाक मंसूबों का खुलासा हो गया है.

ये भी पढें-मेरठ से संदिग्ध गिरफ्तार, सेना पर फिदायीन हमले की फिराक में था, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से खास कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist Arrest, Terrorist Arrest Latest News, Meerut News, Jammu Kashmir News, Terrorist News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com