विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में वक्फ दिवस पर 'वंदे मातरम्' गाया गया तो भड़के मुस्लिम संगठन, बोले- इस्लाम में अल्लाह के सिवा कोई नहीं

वक्फ दिवस कार्यक्रम में 'वंदे मातरम्' बजने पर मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा ने आपत्ति जताई है. संगठन ने कहा कि इस्लाम में अल्लाह के साथ किसी को साझीदार बनाना मना है.

जम्मू-कश्मीर में वक्फ दिवस पर 'वंदे मातरम्' गाया गया तो भड़के मुस्लिम संगठन, बोले- इस्लाम में अल्लाह के सिवा कोई नहीं
जम्मू-कश्मीर में वंदे मातरम पर बवाल.
Photo: NDTV
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर में वक्फ बोर्ड के वक्फ दिवस कार्यक्रम में 'वंदे मातरम्' बजाए जाने पर मुस्लिम संगठनों के गठबंधन 'मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा' ने कड़ी आपत्ति जताई है. संगठन का कहना है कि इस्लाम एकेश्वरवाद में यकीन करता है. मातृभूमि से प्रेम और उसकी पूजा में फर्क है. संगठन ने कहा कि आधिकारिक कार्यक्रम होने के बावजूद 'वंदे मातरम्' बजाना अनिवार्य नहीं था, फिर भी वक्फ बोर्ड ने धार्मिक भावनाओं की अनदेखी की, जिससे कश्मीरी मुसलमान आहत हुए हैं. सोमवार को श्रीनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों इमाम और अन्य धर्मगुरु शामिल हुए थे. केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे और वहां 'वंदे मातरम' के सभी छह स्टैंजा बजाए गए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने की थी.

J&K वक्फ बोर्ड की प्रमुख बीजेपी नेता दरख्शां अंद्राबी हैं. यह बोर्ड J&K की  ज्यादातर प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों के मैनेजमेंट की देखरेख करता है. सोमवार को बोर्ड ने अपना पहला 'वक्फ दिवस' कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बोर्ड के अंतर्गत आने वाले ज़्यादातर इमामों और अन्य मुस्लिम धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कार्यक्रम में वंदे मातरम गाए जाने के बाद 'मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा' ने एक बयान में कहा कि इस्लाम एकेश्वरवाद में यकीन करता है, जिसके तहत अल्लाह के साथ किसी को साझीदार बनाना या किसी शख्स, वस्तु, जमीन और सृष्टि की किसी अन्य रचना को खुदा का दर्जा देना मना है.

संगठन ने कहा कि इस्लाम अपनी सरजमीं से प्रेम करने को प्रोत्साहित करता है, लेकिन देश से प्रेम करने और उसकी पूजा करने या उसे देवता का दर्जा देने के बीच स्पष्ट अंतर करता है.

'पवित्रता की रक्षा करने की जिम्मेदारी...'

एमएमयू ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी ‘वंदे मातरम्' पर इस्लाम का साफ किया है. धार्मिक और संवैधानिक दोनों आधारों पर इसे अनिवार्य रूप से गाए जाने का कड़ा विरोध किया गया है.

आगे कहा गया कि यह बेहद अफसोसजनक और अस्वीकार्य है कि वक्फ बोर्ड की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्' बजाया गया. यह वही संस्था है, जिसे मुस्लिम धार्मिक संपत्तियों और उनकी पवित्रता की रक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

संगठन ने कहा, "सिर्फ इसलिए कि यह एक आधिकारिक कार्यक्रम था, ‘वंदे मातरम्' बजाना कानूनी रूप से अनिवार्य नहीं था. इसे बजाना वैकल्पिक था. इसके बावजूद वक्फ बोर्ड ने कश्मीरी मुसलमानों की मूल धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं की पूरी तरह अनदेखी करते हुए ऐसा किया, जिससे लोगों को गहरी ठेस पहुंची है और वे आहत हैं."

अल्लाह से मांगी माफी...

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के एक कार्यक्रम में 'वंदे मातरम' के सम्मान में खड़े होने के दो दिन बाद, कश्मीर के मुस्लिम धर्मगुरुओं के एक समूह ने माफी मांगी और इसमें शामिल होने पर पछतावा जताया. इन धर्मगुरुओं ने अल्लाह से माफी मांगने और अपने यकीन को फिर से दोहराने के लिए 'कलमा' का पाठ भी किया.

यह भी पढ़ें | 37 साल में पहली बार कश्मीर में एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, अब 35 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में जुटीं एजेंसियां

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान भागकर आतंकवादी बने, अब भारत में अपनी जमीन बेचकर जुटाना चाहते थे फंड- पुलिस ने संपत्ति ही सील कर दी

यह भी पढ़ें | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में फिर मुठभेड़, लश्कर कमांडर लतीफ भट फंसा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Waqf Board, Vande Matram, Vande Matram And Islam, Muslim Organisation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com