सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की.
- मौजूदा सुरक्षा स्थितियों के बारे में कोर कमांडर ने दी जानकारी
- जवानों से कहा- आतंकवादियों पर दबाव बनाए रखें
- घुसपैठ के कई प्रयास नाकाम करने के लिए बधाई दी
नई दिल्ली:
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत मंगलवार को कश्मीर पहुंचे. वहां घाटी की मौजूदा सुरक्षा स्थितियों के बारे में कोर कमांडर ने उन्हें जानकारी दी. बाद में सेना प्रमुख ने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की जिसमें चिनार कोर कमांडर, मुख्य सचिव और डीजीपी (जम्मू-कश्मीर) शामिल हुए.
इस बैठक में सेना प्रमुख ने निर्दोष अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के नृशंस कृत्य की निंदा की. उन्होंने संकेत दिया कि सुरक्षा बल इस तरह के खतरों का दृढ़ संकल्प के साथ सामना करेंगे. जनरल रावत ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की और मौजूदा स्थिति पर चर्चा की.
सेना प्रमुख ने कमांडरों और सैनिकों से कहा कि जैसे कि हाल ही में घाटी में कई अभियान सफल हुए, आतंकवादियों पर यह दबाव बनाए रखा जाए. उन्होंने सैनिकों को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के कई प्रयास नाकाम करने के उत्कृष्ट अभियानों के लिए बधाई दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amarnath, Anantnag Attack, General Bipin Rawat, Army Chief Kashmir Visit, Terrorism, Security Review, Amarnath Yatra 2017