विज्ञापन

UP चुनावः NDA में सीट बंटवारे से पहले संजय निषाद का बड़ा ऐलान, मिर्जापुर की 3 सीटों पर ठोका दावा

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मिर्जापुर मंडल की तीनों सीटों पर दावा ठोका है. संजय निषाद ने कहा कि मझवां सीट छोड़ने के लिए दिल्ली दरबार में अपनी साख जोड़ते हुए चुनाव लड़वाने और सीट वापस लेने तक प्रयास किए.

UP चुनावः NDA में सीट बंटवारे से पहले संजय निषाद का बड़ा ऐलान, मिर्जापुर की 3 सीटों पर ठोका दावा
निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद.
NDTV
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस और अन्य दलों के बीच बातचीत जारी है.
  • सपा ने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिससे गठबंधन में विवाद उत्पन्न हो गया है.
  • निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने मिर्जापुर मंडल की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पहले सीटों पर दावेदारी को लेकर राजनीति तेज हो गई है. सीट बंटवारे पर अभी बातचीत का दौर चल ही रहा है. लेकिन अलग-अलग दलें अपने-अपने क्षेत्र की सीटों पर दावा ठोक रहे हैं. सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की बातचीत के बीच सपा ने पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी. सपा की इस लिस्ट से गठबंधन में मचा बवाल अभी तक नहीं थमा है. अब ऐसा ही कुछ दावा एनडीए के सहयोगी दल  की ओर से भी किया गया है. एनडीए में शामिल निषाद पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मिर्जापुर मंडल की तीनों सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. 

संजय निषाद ने मिर्जापुर मंडल की तीनों सीट पर ठोका दावा

संजय निषाद ने कहा कि मिर्जापुर मंडल की तीन सीटों पर निषाद पार्टी चुनाव लड़ेगी. संजय निषाद ने कहा कि मिर्जापुर मंडल की कोई भी सीट छोड़ने के विचार में नहीं हैं, मजबूर किया गया तो समाज विचार करने के लिए स्वतंत्र है. मालूम हो कि 2022 में मिर्जापुर मंडल की दो सीटों पर निषाद पार्टी ने प्रत्याशी उतारे थे, दोनों सीटों पर जीत मिली थी. मझवां उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में सीट छोड़ने को लेकर संजय निषाद ने नाराजगी जाहिर की.

संजय निषाद ने कहा कि मझवां सीट छोड़ने के लिए दिल्ली दरबार में अपनी साख जोड़ते हुए चुनाव लड़वाने और सीट वापस लेने तक प्रयास किए. संजय निषाद ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति में मर्यादा रखी, लेकिन कुछ लोगों ने इसका लाभ उठाया.

बिंद समाज को दिया बड़ा संदेश 

संजय निषाद ने आगे कहा कि 2017 में जब निषाद पार्टी किसी दल के साथ नहीं थी, तब मिर्जापुर की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया था. उन्होंने यह भी बताया कि 13 जनवरी 2027 को लखनऊ में निषाद समाज की रैली होगी, जिसमें 2027 के चुनाव को लेकर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा. निषाद पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि गठबंधन में मिलने वाली सीट पर बिंद/निषाद समाज का चेहरा ही होना चाहिए, कार्यकर्ता हर परिस्थिति में चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें.

यह भी पढ़ें - बीजेपी को संजय निषाद का अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला नहीं हुआ तो ‘दूसरा दरवाजा' तलाशेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Elections, UP Elections 2027, Sanjay Nishad, Mirzapur, Nishad Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com