विज्ञापन

राहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली में गैरहाजिर रहने पर गिरी गाज, अब तक 200 यूथ कांग्रेस पदाधिकारी सस्पेंड

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से बुलाई गई 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में ये पदाधिकारी गैरहाजिर रहे थे. राहुल की रैली में न पहुंचना इनको बहुत भारी पड़ा है.

राहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली में गैरहाजिर रहने पर गिरी गाज, अब तक 200 यूथ कांग्रेस पदाधिकारी सस्पेंड
राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं होने पर गिरी गाज
फाइल फोटो
  • राहुल गांधी की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में गैरहाजिर पदाधिकारियों पर गाज गिरी है
  • यूथ कांग्रेस ने 7 राज्यों के कुल 200 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया है जिसमें मध्य प्रदेश और गुजरात शामिल है
  • रैली में गैरहाजिर पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और जिलाध्यक्ष जैसे पदों पर कार्यरत थे
दिल्ली:

राहुल गांधी की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली से गायब रहने वाले पदाधिकारियों पर पार्टी लगातार एक्शन ले रही है. यूथ कांग्रेस ने अब तक करीब 200 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. NDTV के पास मौजूद सस्पेंशन लेटर के मुताबिक 7 राज्यों में अब तक 185 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है. मध्य प्रदेश में 60 और गुजरात में 49 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. वहीं मध्य प्रदेश में 60 और गुजरात में 49 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है.

अब तक ये पदाधिकारी सस्पेंड

  • गुजरात: 49
  • तेलंगाना : 14
  • यूपी (मध्य) : 13
  • पश्चिम बंगाल: 26
  • मध्य प्रदेश : 60
  • हरियाणा : 10
  • हिमाचल प्रदेश : 13
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, '1 नवंबर की रैली में ज्यादातर पदाधिकारी आए थे लेकिन कुछ नहीं आए. राहुल गांधी की बात सुनकर आम युवा बाहर निकल रहे हैं. ऐसे वक्त में हमारा कोई पदाधिकारी घर नहीं बैठ सकता.सभी परिवार का हिस्सा हैं. अगर किसी के पास जायज कारण है तो उन्हें कुछ दिन बाद बहाल कर दिया जाएगा.मध्य प्रदेश वाले मामले को हम देख लेंगे. ये कार्रवाई ये संदेश देने के लिए है कि इस समय नेता के साथ रहना है. हमारे कार्यकर्ता जंग वाले घोड़े हैं.'

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से बुलाई गई 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में ये पदाधिकारी गैरहाजिर रहे थे. राहुल की रैली में न पहुंचना इनको बहुत भारी पड़ा है. कांग्रेस की तरफ से की गई इस कार्रवाई में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव से लेकर जिलाध्यक्ष तक के नेता शामिल हैं. रैली में भीड़ जुटाने के दावों के बीच अब संगठन के भीतर ही जवाबदेही तय करने का संदेश दिया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रैली को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए कहा था कि ज्ञानेश कुमार को इसके लिए मुकदमे का सामना करना पड़ेगा और उन्हें जेल जाना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

पदाधिकारियों को मिले थे रैली में हाजिर रहने के निर्देश

बता दें कि यूथ कांग्रेस ने सभी राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला पदाधिकारियों को 1 नवंबर की रैली और मार्च में शामिल होने के सख्त निर्देश दिए थे.उनकी हाजिरी की डिजिटल निगरानी के लिए मिंटो रोड पर बारकोड स्कैनर लगाए गए थे. रैली में आए पदाधिकारियों और उनके साथ आए लोगों को यूथ कांग्रेस के आधिकारिक एप (With IYC) पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया था. 

कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया था ये तर्क

रैली में शामिल हुए पदाधिकारियों को डिजिटल चेक-इन करना था. हालांकि कई पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक इंटरनेट स्लो होने की वजह से वे डिजिटल रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए.इसी मुद्दे को लेकर रैली के बाद समीक्षा बैठक बुलाई गई, जिसमें उपस्थिति संबंधी आंकड़ों की जांच की गई थी.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-राहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली में गैरहाजिरी पड़ी भारी; 100+ यूथ कांग्रेस पदाधिकारी निलंबित, BJP का पलटवारराहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली में गैरहाजिरी पड़ी भारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Rally, Ramlila Maidan Congress Rally, Congress Workers, Youth Congress, Suspension Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com