विज्ञापन

'काश अखिलेश जी भी छह महीने जेल आ जाते...', आजम खान ने साझा किया जेल वाला किस्सा

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र जारी होने से पहले आयोजित कार्यक्रम में आजम खान भाषण दिया. जिसमें उन्होंने जेल में बिताए समय, परिवार की मुश्किलों और राजनीतिक संघर्ष का जिक्र किया. 

'काश अखिलेश जी भी छह महीने जेल आ जाते...', आजम खान ने साझा किया जेल वाला किस्सा
आजम खान ने जेल में बिताए अपने दिनों के बारे में लोगों को बताया.
NDTV
  • उन्होंने जेल में रहने के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए अखिलेश यादव को भी जेल का अनुभव कराने की इच्छा जताई
  • आजम खान ने अपने राजनीतिक संघर्ष में परिवार के समर्थन और जीवन की कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए माफी भी मांगी
  • उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ लोग दूसरों को हराने के लिए लड़ते हैं जो हमेशा नुकसान पहुंचाते हैं

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता आजम खान ने भावुक संबोधन दिया. उन्होंने जेल में बिताए पांच वर्षों, परिवार पर पड़े असर और राजनीतिक संघर्ष को याद करते हुए कहा कि वह दौर उनकी जिंदगी का सबसे कठिन समय था. आजम खान ने कहा, "मैंने अभी अखिलेश साहब से कहा था कि जेल में रहते हुए मैं कई बार अब्दुल्लाह से और वहां मौजूद लोगों से कहा करता था कि दिल चाहता है, काश अखिलेश जी भी छह महीने के लिए जेल आ जाते। तब उन्हें पता चलता कि दिन कैसे गुजरते हैं, रातें कैसे कटती हैं और उस दौर में इंसान किन हालातों से होकर गुजरता है."

उन्होंने आगे कहा "आप सभी लोग हमारे लिए बेहद अहम हैं और बहुत कीमती हैं. अगर मुझसे कोई गलती हो जाए तो मुझे माफ कर दीजिए, क्योंकि पांच साल की कोठरी की तन्हाई ने मेरे दिल, दिमाग और शरीर को काफी कमजोर कर दिया है. अगर मैं, मेरा बेटा और मेरी बेटी आम इंसान होते तो शायद हमें मिट जाना चाहिए था. लेकिन हमने ठान लिया था कि अगर मरेंगे भी, तो कुछ करके मरेंगे.  मैं उन कुछेक 'पागलों' में से एक हूं, जिसने जिंदगी में सिर्फ एक रास्ता और एक ही मंजिल चुनी. मैंने लगभग 50 साल का सफर सिर्फ एक परिवार और एक इंसान के साथ तय किया- नेताजी के साथ."

आजम खान ने कहा, "एक बार मैं रास्ते से गुजर रहा था. मेरे पास एक सूमो गाड़ी थी. मैंने वह गाड़ी खुद नहीं खरीदी थी, पार्टी की तरफ से मिली थी. ईडी को एक और टॉपिक मिल जाएगा उसका हिसाब भी मांगा जा सकता है."

उन्होंने आगे कहा, "उस समय एक जुलूस निकल रहा था. मैंने पूछा कि यह किसका है तो लोगों ने बताया कि यह रौनक कुरैशी का है. फिर एक और जुलूस दिखाई दिया. मैंने पूछा यह किसलिए है तो जवाब मिला कि किसी चुनावी जीत की खुशी में निकाला जा रहा है. राजनीति में कुछ लोग जीतने के लिए नहीं बल्कि दूसरों को हराने के लिए खड़े होते हैं. ऐसे लोग हमेशा नुकसान पहुंचाते हैं."

यह भी पढ़ें | हम मरेंगे तो कुछ करके मरेंगे... सपा के घोषणापत्र जारी होने के दौरान बोले आजम खान

जेल के दिनों का जिक्र करते हुए आजम खान ने कहा कि रिहाई के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हुई थीं. उन्होंने कहा, "मैंने जेल से निकलने के बाद कहा था कि वे दिन बहुत सख्त थे. कुछ ऐसे पल आए जब लगा कि सब कुछ खत्म हो जाएगा. एक समय ऐसा भी आया जब जेल प्रशासन ने ट्रांसफर की सूचना दी. वह भी बेहद कठिन दौर था."

अपने परिवार का जिक्र करते हुए सपा नेता भावुक हो गए. उन्होंने कहा, "मेरे जीवन का सबसे दुखद समय वह था जब मुझे अपने उस बेटे को जेल में देखना पड़ा जिसे मैं बेगुनाह मानता हूं. एक पिता के लिए इससे बड़ा दर्द शायद ही कोई हो सकता है."

यह भी पढ़ें | 'दूसरों को हराने के लिए लड़ते हैं कुछ लोग', आजम खान के तंज पर ओवैसी बोले- 600 सीटें लड़कर 114 ही जीती सपा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Samajwadi Party, Samajwadi Party (SP) President Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com