विज्ञापन

50 फीट लंबा, 1000 किलो वजन... भारत में ही रहता था दुनिया का सबसे बड़ा सांप; नाम भी है बेहद खास

आज नाग पंचमी है. ऐसे में जानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े सांप के बारे में जो भारत में रहता था. दो साल पहले ही वैज्ञानिकों ने इस सांप के जीवाश्म ढूंढे थे.

50 फीट लंबा, 1000 किलो वजन... भारत में ही रहता था दुनिया का सबसे बड़ा सांप; नाम भी है बेहद खास
गुजरात के कच्छे में सबसे बड़े सांप के जीवाश्म मिले थे.
AI Generated Image
नई दिल्ली:

सांपों की दुनिया भी गजब है. दुनियाभर में सांपों की 4 हजार से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. लेकिन इनमें से लगभग 85 फीसदी जहरीले नहीं होते. लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय ऐसा भी जब इस पृथ्वी पर एक ऐसा विशालकाय सांप रहता था, जो 50 फीट लंबा और एक हजार किलो वजन का था. 

ये सांप दुनिया में कहीं और नहीं, बल्कि भारत में ही रहता था. अप्रैल 2024 में IIT रुड़की के वैज्ञानिकों ने गुजरात के कच्छ में स्थित खदान से इस सांप के जीवाश्म खोजे थे. ये अवशेष 4.7 करोड़ साल पुराने थे.

नाम भी है बेहद खास

ये दुनिया का अब तक सबसे बड़ा सांप है. इस सांप का नाम 'वासुकी इंडिकस' रखा गया था. इस सांप के जीवाश्म कच्छ में पनांध्रो लिग्नाइट खदान से मिले थे.

IIT रुड़की के वैज्ञानिक सुनील बाजपेयी और देबजीत दत्ता ने इनके बारे में बताया था कि इसका नाम 'वासुकी इंडिकस' रखा गया है. यह नाम भगवान शिव के गले में लिपटे पौराणिक सांप 'वासुकी' के नाम पर रखा गया है. चूंकि, यह भारत में मिला था, इसलिए इसके नाम के पीछे 'इंडिकस' लगाया गया था.

IIT रुड़की की टीम ने बताया था कि इस सांप की रीढ़ की 27 हड्डियां मिली हैं, जिनमें से ज्यादातर अच्छी हालत में हैं. ये हड्डियां पूरी तरह से विकसित सांप की लगती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PIB

इन हड्डियों की लंबाई 1.48 से 2.47 इंच और चौड़ाई 2.46 से 4.39 इंच थीं. इस आधार पर अनुमान लगाया गया था कि इसका शरीर चौड़ा और बेलनाकार रहा होगा. इस आधार पर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया था कि ये सांप 35.8 से 49.9 फीट लंबा होगा और इसका वजन लगभग 1 हजार किलो रहा होगा.

उनका यह भी मानना ​​है कि अपने बड़े आकार के कारण 'वासुकी इंडिकस' धीरे-धीरे चलने वाला और घात लगाकर शिकार करने वाला जीव रहा होगा. ठीक एनाकोंडा या अजगर की तरह, जो तटीय दलदली इलाकों में रहता था.

यह भी पढ़ेंः 227 किलो का सांप, दुनिया का सबसे भारी स्नेक डिनर में खाता है 100 किलो का जानवर

किस प्रजाति का था ये सांप?

रिसर्चर 'वासुकी इंडिकस' को 'मैडत्सोइडे' (Madtsoiidae) फैमिली में रखते हैं. यह सांपों का एक ऐसा समूह था जो लगभग 10 करोड़ साल तक मौजूद रहा. इस प्रजाति के सांप अफ्रीका, यूरोप और भारत समेत दुनिया के कई इलाकों में पाए जाते थे.

यहीं पर वासुकी इंडिकस के जीवाश्म मिले थे.

यहीं पर वासुकी इंडिकस के जीवाश्म मिले थे.
Photo Credit: PIB

इस स्टडी से पता चलता है कि 'वासुकी इंडिकस' शायद बड़े 'मैडत्सोइडे' सांपों के उस समूह का हिस्सा हो सकता है जो सबसे पहले भारत में विकसित हुए थे. 

माना जाता है कि इसके बाद, इओसीन काल (लगभग 5.6 से 3.4 करोड़ साल पहले का समय) के दौरान ये सांप दक्षिणी यूरोप और अफ्रीका तक फैल गए होंगे.

दुनिया का सबसे बड़ा सांप

इससे पहले कोलंबिया में पाए गए टाइटनोबोआ (Titanoboa cerrejonensis) को दुनिया का सबसे बड़ा सांप माना जाता था, जो 14 मीटर तक लंबा था. लंबाई के मामले में 'वासुकी इंडिकस' कड़ी टक्कर देता है. हालांकि, 'टाइटनोबोआ' का वजन 'वासुकी इंडिकस' से थोड़ा ज्यादा था. टाइटनोबोआ का वजन लगभग 1.13 टन था.

यह भी पढ़ेंः नाग पंचमी के दिन घर में दिख जाए सांप की तस्वीर, जानिए क्या मिलते हैं शुभ संकेत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nag Panchami, Snake, Largest Snake Of India, Largest Snake Fossils, Vasuki Indicus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com