विज्ञापन

कानपुर में एनाकोंडा जैसे 150 किलो के अजगर ने छीनी लोगों की नींद, एक सांप ने हाईवे किया जाम, VIDEO

कानपुर में खेतों से लेकर शहर के पार्कों तक हर जगह सांपों की दहशत देखी जा रही है. एक ही दिन में 5 अजगर मिलने से इतनी दहशत फैल गई कि बच्चों ने पार्क जाना और किसानों ने खेत में जाना बंद कर दिया है. 

कानपुर में एनाकोंडा जैसे 150 किलो के अजगर ने छीनी लोगों की नींद, एक सांप ने हाईवे किया जाम, VIDEO
कानपुर में सांपों और अजगरों की दहशत.
  • कानपुर में पिछले चौबीस घंटे में पांच अलग-अलग जगहों पर विशालकाय अजगर निकलने से लोग डरे हुए हैं
  • बेर्राखानपुर गांव में एक अजगर ने खेत में मोर को जकड़ लिया और उसे निगलने की कोशिश कर रहा था
  • चकेरी इलाके के पार्क में लगभग दो मीटर लंबा अजगर मिलने से बच्चों के अभिभावकों में डर का माहौल है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के कानपुर में इन दिनों सांपों की दहशत ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है. लोगों के बीच एनाकोंडा जैसी दहशत मची हुई है. वजह है पिछले 24 घंटे में 5 अलग-अलग जगहों पर विशालकाय अजगरों का निकलना. खेतों से लेकर हाईवे, पार्कों और रिहायशी इलाकों तक, हर तरफ सिर्फ इन रेंगते हुए विशाल अजगरों की ही चर्चा हो रही है. इन अजगरों ने कहीं मोर को निगल लिया तो कहीं हाईवे जाम कर दिया. कानपुर में एक डेढ़ क्विंटल के अजगर को देख लोगों में बेचौनी और बढ़ गई है. सांपों और अजगर की वजह से बच्चों ने पार्क और किसानों ने खेतों में जाना तक बंद कर दिया है. 

खेत में डेढ़ क्विंटल का अजगर निगल रहा था मोर

 अरौल थाना क्षेत्र के बेर्राखानपुर गांव का नजारा बहुत ही खौफनाक था, शुक्रवार को रामखिलावन कठेरिया नाम के ग्रामीण के बेटे विशाल ने अपने खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ों के बीच एक विशालकाय अजगर देखा, जिसने एक मोर को बुरी तरह जकड़ रखा था. वह अजगर, मोर को निगलने की कोशिश कर रहा था. इस घटना का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीणों ने दावा किया कि इलाके में ऐसे तीन अजगर घूम रहे हैं, जिनमें से एक का वजन करीब 150 किलो है. इस दहशत के चलते किसानों ने अकेले खेतों में जाना बंद कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पार्क में 2 मीटर लंबे अजगर की दहशत

सांपों और अजगर की वजह से पार्क और ईदगाह में अफरा-तफरी का माहौल है. गांवों के साथ ह शहर के अंदरूनी इलाकों में भी अजगरों का आतंक देखने को मिल रहा है. चकेरी के अहिरवां इलाके में कानपुर पब्लिक स्कूल के सामने चकेरी पार्क के गेट पर करीब 2 मीटर लंबा अजगर देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया. पार्क में हर दिन बच्चे खेलने आते है, इस वजह से उनके माता-पिता बहुत ही चिंता में हैं. उन्होंने पुलिस और वन विभाग से अजगरों को पकड़कर बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

वहीं, बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बेगमपुरवा स्थित ईदगाह मैदान में भी गुरुवार को अचानक एक अजगर के निकलने से हड़कंप मच गया. भारी भीड़ के बीच स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने मिलकर उसे रेस्क्यू किया.

Latest and Breaking News on NDTV

हाईवे और सड़कों पर भी रेंगते मिले अजगर 

पनकी थाना क्षेत्र में एक अजगर पनकी पड़ाव हाईवे के बिल्कुल बीचों-बीच आ गया. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से उसे किनारे किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा. दहशत का पांचवां मामला बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेज-1 का है, जहां साहू टेंट हाउस के पास सड़क पर एक विशालकाय अजगर रेंगते देख लोगों के पसीने छूट गए.

Latest and Breaking News on NDTV

कानपुर में सांपों की दहशत, वन विभाग अलर्ट

 5 अजगरों के निकलने से कानपुर में स्नेक फोबिया जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीमें लगातार मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं और अजगरों को पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ रही हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह घबराएं नहीं और किसी भी सांप को देखने पर उसे खुद पकड़ने या मारने के बजाय तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें. कानपुर में खेतों से लेकर शहर के पार्कों तक हर जगह सांपों का डेरा है. एक ही दिन में 5 अजगर मिलने से इतनी दहशत फैल गई कि बच्चों ने पार्क जाना और किसानों ने खेत में जाना बंद कर दिया है. 

ये भी पढे़ं-घर से आने वाली इन 4 चीजों की गंध से खींचे चले आते हैं सांप, आज ही कर दें साफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake Fight Viral Video, Kanpur News, Python Video, Snake Anaconda, Anaconda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com