विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट पर कटने के निशान, टूटी थी कई हड्डियां... प्रेमानंद के शिष्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से केस में नया ट्विस्ट

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने साधकों के आवास की जांच की है और मोबाइल फोन के फॉरेंसिक सबूत जुटाए गए हैं. उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से एक प्रार्थना पत्र पुलिस को प्राप्त हुआ है. इसके आधार पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की 25 सितंबर को चौथी मंजिल से गिरकर मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 6 जगहों पर चोट के निशान, पैर की हड्डी टूटने, पसली टूटने और सिर में चोट होने की बात सामने आयी है. 25 साल के जबलपुर के रहने वाले शिष्य दीपक लोधी (दीक्षा के बाद नाम रसिक दुलारी शरण) की संदिग्ध मौत की शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस का भी कहना है कि शव के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट और कटने के निशान मिले हैं.

मथुरा पुलिस का कहना है कि मृतक साधक के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक ग्राइंडर मशीन (लोहा या पत्थर काटने वाली मशीन) भी मिली है, जिसे फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में लिया है. पुलिस इसे आत्महत्या और हत्या (साजिश) दोनों ही संवेदनशील पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है. सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं.

पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है और इस घटना की गहराई से जांच किए जाने की मांग की है. पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. हम उनके साथ रहने वाले लोगों से भी गहन पूछताछ कर रहे हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV

घटना वराह घाट इलाके के गुरु कृपा कुंज में हुई थी. ये शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे की घटना थी. इसमें निवास स्थान पर रहने वाले रसिक बिहारी शरण, प्रेमानंद महाराज के पास एक साधक के रूप में रहते थे.

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने साधकों के आवास की जांच की है और मोबाइल फोन के फॉरेंसिक सबूत जुटाए गए हैं. उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से एक प्रार्थना पत्र पुलिस को प्राप्त हुआ है. इसके आधार पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है. किन परिस्थितियों और मानसिक स्तर पर यह कदम उठाया गया, ये जांच के विषय हैं.

इसे भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत: CCTV में छत से कूदते दिखे दीपक, कमरे में खून से सना ग्राइंडर म‍िला

इसे भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की हत्या या आत्महत्या? मौत पर उठ रहे हैं ये 5 सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mathura Police News, Post-mortem Report, Premanand Maharaj, Premanand Maharaj Ashram, Premanand Maharaj Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com