विज्ञापन

ब्रेड पकौड़े की चटनी को लेकर दे दना दन... किसी ने फेंकी ईंट तो किसी ने चलाया छनौटा; देखें वीडियो

हापुड़ के धौलाना में ब्रेड पकौड़े में तीखी की जगह मीठी चटनी डालने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले.

हापुड़:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां सिर्फ चटनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. मामला धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव का है. यहां सड़क किनारे ब्रेड पकौड़े के ठेले पर तीखी की जगह मीठी चटनी डालने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए.

बताया जा रहा है कि ब्रेड पकौड़ा खाने को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई. बीच सड़क पर हुई इस मारपीट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

वीडियो वायरल, 4 घायल

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसा रहे हैं. इस मारपीट में करीब चार लोगों के घायल होने की खबर है.

क्या बोली पुलिस?

मामले की जानकारी देते हुए पिलखुवा के सीओ मुनीष चंद्र ने बताया, 'देहरा में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.'

यह भी पढ़ेंः 'मोबाइल छीना, जान से मारने की धमकी दी...', प्रवेश वर्मा ने जिसे जड़ा थप्पड़, उस युवक ने क्या बताया

यह भी पढ़ेंः जो होटल बुक किया, वह था ही नहीं... -4 डिग्री में परिवार ने कार में बिताई रात; अब Make My Trip देगा मुआवजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur, Hapur Viral Video, Hapur News, UP News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com