Nag Panchami: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है. इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जा रहा है. हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. अगर नाग पंचमी के दिन अचानक कहीं सांप की तस्वीर दिख जाए या घर में नाग देवता की छवि नजर आ जाए, तो क्या इसे कोई शुभ संकेत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी का दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन सांप से जुड़ी चीजों का विशेष महत्व माना जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी के दिन सांप का दिखना अधिक शुभ माना जाता है.
सांप की तस्वीर दिखने से क्या होता है?
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, नाग देवता को संरक्षण, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि नाग पंचमी के दिन सांप की तस्वीर या नाग देवता की छवि का दर्शन होना शुभ फल देने वाला संकेत हो सकता है. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार पर नाग देवता की कृपा बनी रहती है. नाग पंचमी के दिन घर में सांप या उसकी तस्वीर दिखना बहुत शुभ होता है. इसका मतलब है कि कालसर्प दोष या पितृ दोष कम हो रहा है. भगवान शिव और नाग देवता की कृपा आप पर बनी है. घर में धन और सुख-शांति आएगी. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
शुभ संकेत और फल
भगवान शिव की कृपा- भोलेनाथ और नाग देवता का आशीर्वाद आपके परिवार को मिलता है.
आर्थिक लाभ- धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं और लाभ के रास्ते खुलते हैं.
भय से मुक्ति- मन का डर दूर होता है और जीवन में साहस बढ़ता है.
शुभ समाचार- घर में किसी नए काम की शुरुआत या खुशखबरी मिल सकती है.
नाग पंचमी पूजा विधि
- स्नान व संकल्प- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. साफ वस्त्र पहनकर पूजा का संकल्प लें.
- स्थापना- घर के मंदिर में नाग देवता के चित्र या मिट्टी से बने नाग को स्थापित करें.
- अभिषेक व अर्पण- नाग देवता को जल और कच्चा दूध अर्पित करें.
- शोडशोपचार पूजा- चंदन, कुमकुम व अक्षत का तिलक लगाएं. सुगंधित फूल और इत्र चढ़ाएं.
- धूप-दीप- धूप और दीपक जलाकर आरती करें.
- भोग व मंत्र- मीठे दूध और गुड़-लावा का भोग लगाएं.
- मंत्र- 'ॐ नाग देवताय नमः' या 'सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे...' मंत्र का जाप करें.
यह भी पढ़ें:- सांप घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं