विज्ञापन
This Article is From May 08, 2024

"अहमदनगर का नाम बदलकर होगा अहिल्यानगर", देवेंद्र फडणवीस ने चुनावी रैली में कह दी ये बात

मध्य भारत में मराठा मालवा साम्राज्य की 18वीं शताब्दी की महारानी अहिल्यादेवी होल्कर का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के वर्तमान अहमदनगर जिले के एक गांव में हुआ था.

"अहमदनगर का नाम बदलकर होगा अहिल्यानगर", देवेंद्र फडणवीस ने चुनावी रैली में कह दी ये बात
फाइल फोटो
पुणे:

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा हो जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यहां पश्चिमी महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने 18वीं सदी की महान मराठा रानी के सम्मान में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का फैसला पहले ही कर लिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस फैसले को अमल में लाया जाएगा.''

मध्य भारत में मराठा मालवा साम्राज्य की 18वीं शताब्दी की महारानी अहिल्यादेवी होल्कर का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के वर्तमान अहमदनगर जिले के एक गांव में हुआ था.

पिछले वर्ष मध्य महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें : 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devendra Fadnavis, Narendra Modi, Lok Sabha Elections 2024, Ahmednagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com