विज्ञापन

E20 पर पीएम मोदी को पीटिशन सौंपने कल 100 लोगों के साथ जाएंगे अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता बहुत ज्यादा परेशान है. मोदी सरकार जबरदस्ती लोगों पर इथेनॉल थोपे जा रही है.

E20 पर पीएम मोदी को पीटिशन सौंपने कल 100 लोगों के साथ जाएंगे अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली:

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के घर 100 लोगों के साथ जाएंगे. इस दौरान वह पीटिशन की कॉपियां सौंपेंगे, जिनमें मांग की गई है कि E20 पेट्रोल यानी इथेनॉल मिले हुए तेल की बिक्री बंद की जाए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता बहुत ज्यादा परेशान है. मोदी सरकार जबरदस्ती लोगों पर इथेनॉल थोपे जा रही है. इससे लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और वाहन खराब हो रहे हैं. इसके बाद भी सरकार बिना कोई जवाब दिए ही यह थोपे जा रही है. उन्होंने कहा कि यह भी कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप में ऐसा हो रहा है. अमेरिका से अगले कुछ सालों में 20 अरब डॉलर का इथेनॉल खरीदने की तैयारी है. 

हमारे देश के लोगों की गाड़ियां खराब करके ट्रंप के सामने मोदी जी झुके हुए हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने टाउनहॉल किया था और यह काफी सफल रहा है. उन्होंने कहा कि हमने ऑनलाइन पीटिशन साइन करने की बात लोगों से कही थी. अब तक 2 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों ने इन्हें साइन किया है. अब इन्हें लेकर मैं 100 लोगों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को दूंगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने एक महीने पहले ही नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि मुलाकात करनी है, लेकिन टाइम नहीं मिल सका था. अब इस संबंध में हम खुद उनसे मिलने जाएंगे.

केजरीवाल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि पीएम हमसे मिलेंगे और पूरी बात सुनेंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मीटिंग में आम आदमी पार्टी के कुछ लोगों के अलावा अन्य लोग भी रहेंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे टाउनहॉल को करीब 7 लाख लोगों ने लाइव देखा था. यह पहला आयोजन है, जिसे लोगों ने इतना पसंद किया. इस दौरान मीडिया ने केजरीवाल से यह भी पूछा कि जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली रुचिका सिंह पर आप क्या कहेंगे. इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रुचिका सिंह एक छोटी बच्ची है. इसके बाद भी उसे डराया गया है. 

बता दें कि अरविंद केजरीवाल बीते कुछ दिनों से E20 के मसले को लगातार उठा रहे हैं. उन्हें लगता है कि इस मसले पर वह लोगों को मोबिलाइज कर सकेंगे और दिल्ली से पंजाब तक कई राज्यों में उन्हें इसका फायदा मिलेगा. अगले कुछ महीनों में ही पंजाब में चुनाव होने वाले हैं, जहां फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal News, PM Narendra Modi, Ethanol, Ethanol 20
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com