तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने हिंदी की तरह तमिल (Tamil) को भी आधिकारिक भाषा बनाने की मांग की है. सीएम ने कहा कि तमिल को हिंदी की तरह आधिकारिक भाषा और मद्रास उच्च न्यायालय में भी आधिकारिक भाषा बनाया जाए. साथ ही उन्होंने तमिलनाडु को राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET से अलग करने की मांग भी की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 31,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के लिए तमिलनाडु पहुंचे थे.इन परियोजनाओं में रेलवे, पेट्रोलियम, आवास और सड़क जैसे प्रमुख बुनियादी क्षेत्र शामिल हैं. लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में आना हमेशा शानदार रहा है. इस राज्य की जनता, संस्कृति और भाषा बेजोड़ है. प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिल भाषा शाश्वत है और तमिल संस्कृति वैश्विक है. चेन्नई से कनाडा तक, मदुरै से मलेशिया तकनमक्कल से न्यूयॉर्क तक, सेलम से दक्षिण अफ्रीका तक पोंगल और पुथंडु के अवसरों को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में मैंने अपने आवास पर भारतीय मूक बधिर ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले दल की मेजबानी की. आपको पता ही होगा कि इस बार टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा लेकिन हमने जो 16 पदक जीते हैं, उनमें से 6 पदकों में तमिलनाडु के युवाओं की भूमिका रही है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं