तेलंगाना में टीआरएस सरकार पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को कहा कि जब एक परिवार को समर्पित पार्टियां सत्ता में आती हैं, तो उस परिवार के सदस्य भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा चेहरा बन जाते हैं. राज्य में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "राजनीतिक वंशवाद के कारण देश के युवाओं, प्रतिभाओं को राजनीति में आने का मौका भी नहीं मिलता. परिवारवाद ऐसे युवाओं के हर सपने को कुचल देता है और उनके लिए राजनीति में आने के दरवाजे को बंद कर देता है. राजवंशों से मुक्ति, पारिवारिक पार्टियों से मुक्ति भी 21वीं सदी के भारत के लिए एक संकल्प है."
पारिवारिक पार्टियां केवल खुद होती हैं समृद्ध
उन्होंने कहा, "तेलंगाना के लोग देख रहे हैं कि जब एक परिवार को समर्पित पार्टियां सत्ता में आती हैं, तो उस परिवार के सदस्य भ्रष्टाचार के सबसे बड़े चेहरे बन जाते हैं. तेलंगाना के लोग देख रहे हैं कि पारिवारिक पार्टियां केवल खुद समृद्ध होती हैं और अपना खजाना भरती हैं."
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि जब राजनीतिक राजवंशों को सत्ता से हटा दिया जाता है, तो यह विकास के रास्ते खोलता है. उन्होंने कहा, "अब ये तेलंगाना के मेरे भाइयों और बहनों की जिम्मेदारी है कि इस अभियान को आगे बढ़ाएं."
पावर में परिवार के कई लोग
गौरतलब है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री कलवाकुंतला चंद्रशेखर राव के बेटे, केटी रामा राव, सिरसिला से विधायक हैं और आईटी, नगर प्रशासन और शहरी विकास के कैबिनेट मंत्री हैं. वहीं, केसीआर की बेटी कविता ने निजामाबाद से सांसद के रूप में काम किया है और वर्तमान में 2020 से विधान परिषद, निजामाबाद के सदस्य के रूप में काम कर रही हैं. जबकि केसीआर के भतीजे हरीश राव सिद्दीपेट से विधायक हैं और तेलंगाना के वित्त मंत्री हैं.
इधर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पिछले चार महीनों में दूसरी बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने से परहेज किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार को वो पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा और उनके बेटे जेडी (एस) के एचडी कुमारस्वामी से मिलने के लिए बेंगलुरु गए थे. मालूम हो कि इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी आज हैदराबाद में हैं.
यह भी पढ़ें -
केरल : नफरत भरे भाषण के मामले में पी सी जार्ज की जमानत रद्द, पुलिस ने किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं