विज्ञापन

धुरंधर 2 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, दाउद बोला- जब से चायवाला हिंदुस्तान में आया है, हमारे लोगों में खौफ बढ़ गया है

PM Modi in Dhurandhar 2: धुरंधर 2 आदित्य धर की फिल्म है 19 मार्च को रिलीज हो गई है. इस फिल्म की खास बात यह है कि ये पूरी फिल्म पीएम मोदी और उनके फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिर यह भी देख पाएंगे कि पाकिस्तान का भारत कैसा हाल करता है,.

धुरंधर 2 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, दाउद बोला- जब से चायवाला हिंदुस्तान में आया है, हमारे लोगों में खौफ बढ़ गया है
PM Modi in Dhurandhar 2: जानें कैसे नरेंद्र मोदी के पीएम बनते ही कांपने लगा था पाकिस्तान
  • धुरंधर 2 फिल्म में आदित्य धर ने पहली फिल्म के अधूरे सवालों के जवाब दिए हैं.
  • फिल्म में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर पाकिस्तान में भय का माहौल दिखाया गया है.
  • मेजर इकबाल के परिवार के माध्यम से पाकिस्तान के हालात दिखाए गए हैं.

PM Modi in Dhurandhar 2: धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज रिलीज हो गई है. आदित्य धर ने धुरंधर में जहां माहौल बनाया था, वहीं इस फिल्म में आदित्य धर ने उन अधूरे सवालों के जवाब दे दिए हैं जिनको फिल्म के फैन्स जानना चाहते थे. यही नहीं, आदित्य धर ने कई ऐसी बातों को भी फिल्म में पेश किया है, जिन्हें हम जानते नहीं थी. इस तरह उन्होंने धुरंधर 2 में जो ज्ञान की गंगा बहाई है वह कमाल की है. फिल्म के साथ दर्शक काफी घटनाओं और उनके बैकग्राउंड को समझने में भी कामयाब रहे हैं. हालांकि फिल्म का एक सीन बहुत ही कमाल का है जिसमें पाकिस्तान को सूखे पत्ते की तरह कांपते हुए देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: नोटबंदी से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' में खुले सारे राज- रणवीर सिंह की मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू

धुरंधर 2 में पीएम मोदी

'धुरंधर 2' में एक सीन आता है जब मेजर इकबाल टीवी पर देखता है कि नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश के अगले पीएम बनने वाले हैं. बस ये सीन इतना बताने के लिए काफी है कि उनके पीएम बनते ही कैसे पाकिस्तान में हड़कंप मच जाता है. बस इसी बात को सुनकर मेजर इकबाल के अब्बूजान बिफर पड़ते हैं. 'धुरंधर 2' में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान. दाउद इब्राहिम ने कहा था कि जब से चायवाला हिंदुस्तान में आया है, हमारे लोगों में खौफ बढ़ गया है. यह फिल्म का एक सीन है.

पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल 

वो 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध का हिस्सा रहे थे और अकसर अपने बड़बोलेपन से बेटे को नीचा दिखाते हैं. इस सीन में पीएम नरेंद्र मोदी को दिखाया जाता है और यह एहसास दिखाया जाता है कि उनके पीएम बनते ही पाकिस्तान सूखे पत्ते की तरह कांपने लगा था. यह भी दिखाया जाता है कि किस तरह पाकिस्तान के उन मंसूबों पर पानी फिर जाता है जिसमें वह ऐसी सरकार की कोशिश करते हैं जो उनकी हमदर्द हो.

पूरी फिल्म में हावी रहते हैं पीएम मोदी और उनके फैसले

यही नहीं, पूरी फिल्म में पीएम मोदी और अजित डोभाल हावी रहते हैं. उनकी नीतियां और उनके कदम को आदित्य धर ने फिल्म के साथ जोड़ा और ऐसी जानकारी दी है कि जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे. आदित्य ने पूरा माहौल दिखाया है कि कैसे पीएम मोदी के आने के बाद ना सिर्फ भारत का आतंकियों से निबटने का तरीका ही बदल गया, बल्कि पाकिस्तान में उनके आने के बाद से हड़कंप मच गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi In Dhurandhar 2, Dhurandhar The Revenge, Dhurandhar 2, Aditya Dhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com