विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2024

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे के कारण 28 ट्रेनें देरी से चल रही हैं

Aaj Ka Mausam : IMD ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत में सामान्य शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहने और उसके बाद तीव्रता में कमी आने की संभावना है.

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे के कारण 28 ट्रेनें देरी से चल रही हैं
घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
फाइल फोटो

देश के कई हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई है. बता दें कि दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं 25 दिसंबर से शुरू हुई कोहरे की स्थिति अब तक जारी है. IMD ने दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7°C और अधिकतम 18°C रहने का अनुमान जताया गया है. उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों के कुछ हिस्सों में भी बहुत घना कोहरा देखा गया. दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, बिहार और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भी कोहरे की यही स्थिति देखी गई.  दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच एनसीआर में घने कोहरे की वजह से एक बार फिर से फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं.

ठंड और कोहरे के कारण 28 ट्रेनें देर से चल रही हैं.

पंजाब का मौसम

पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी है. कई इलाकों में कोहरे की मौजूदगी देखी जा रही है. पंजाब में शीतलहर भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पंजाब के कई इलाकों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलने की आशंका है.

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी ठंड का कहर जारी है. हरियाणा के कई इलाकों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हरियाणा में कोहरे का असर दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई आशंका नहीं है. मुजफ्फरनगर, आगरा सहित पश्चिमी क्षेत्रों ठंडी हवाएं हावी रहेंगी. कोहरे से भी लोगों की राहत नहीं मिलने वाली है.

पूर्वांचल का मौसम

वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच और लखनऊ समेत यूपी के कई पूर्वी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप जारी है. इन क्षेत्रों में तामपान 10 डिग्री सेल्सियस है. अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला.

बिहार का मौसम

बिहार में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. शीतलहर के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. अगले 3 दिन तक बिहार में कोहरे की भी आशंका की जा रही है. पटना और गया में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है.

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में अभी भी कई इलाकों में कोहरे, शीतलहर और जोरदार सर्दी का कहर लगातार जारी है. प्रदेश में अभी भी कई इलाके अति शीत लहर की चपेट में हैं. जयपुर में सोमवार रात को सर्द हवाओं ने लोगों को फिर ठिठुरा दिया. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को सबसे सर्द शहर सीकर जिले का फतेहपुर रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Mausam, 23 January Ka Mausam, Weather Alert, Weather Report Today Delhi, Weather Report India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com