विज्ञापन

बर्फ की चादर से ढकी केदार घाटी, भीषण ठंड, फिर भी मुस्तैदी से डटे ITBP के जवान

केदारघाटी में पिछले 24 घंटों से जारी भारी बर्फबारी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. कई फीट बर्फ और शून्य से नीचे तापमान के बीच भी पुलिस और आईटीबीपी के जवान लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक‑चौबंद बनाए हुए हैं.

बर्फ की चादर से ढकी केदार घाटी, भीषण ठंड, फिर भी मुस्तैदी से डटे ITBP के जवान
  • केदारनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में पिछले चौबीस घंटे से लगातार भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है
  • तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है और धाम में कई फीट तक बर्फ जम चुकी है जिससे आवाजाही कठिन हो गई है
  • पुलिस और भारत‑तिब्बत सीमा पुलिस के जवान भीषण ठंड और बर्फ के बावजूद लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी कर रहे हैं
रुद्रप्रयाग:

केदारघाटी सहित बाबा केदारनाथ धाम में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन को अस्त‑व्यस्त कर दिया है. लगातार हो रही भारी बर्फबारी से धाम और उससे सटे इलाकों में कई फीट तक बर्फ जम चुकी है, जबकि तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंच चुका है. इस कठोर मौसम के बीच भी पुलिस और सुरक्षा बल अपने कर्तव्य निभाने में जुटे हैं.

कड़ाके की ठंड में भी ड्यूटी पर डटे जवान

भारी बर्फबारी के कारण जहां आम लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है, वहीं जनपद पुलिस रुद्रप्रयाग और भारत‑तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान लगातार मैदान में हैं. भीषण ठंड और बर्फ में फिसलन के बावजूद जवान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात रहकर अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा और साहस के साथ निभा रहे हैं. इस दुर्गम मौसम में भी उनका जज्बा देखने लायक है.

ये भी पढ़ें: मसूरी, नैनीताल, औली और चोपता, सीजन की पहली बर्फबारी देख झूमे टूरिस्ट, सड़कों पर गाड़ियों का लंबा रेला

Latest and Breaking News on NDTV

सुरक्षा और निगरानी सिस्टम पूरी तरह अलर्ट

केदारनाथ धाम में सुरक्षा एजेंसियों ने भारी बर्फबारी के बावजूद चाक‑चौबंद व्यवस्था बनाई हुई है. पुलिस और ITBP के जवान संवेदनशील इलाकों की निरंतर पेट्रोलिंग कर रहे हैं. मंदिर परिसर और ऊपरी ढलानों पर भी नियमित गश्त जारी है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके. मौसम की खराबी और भारी बर्फ जमने की वजह से सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय लागू किए गए हैं.

ये भी पढ़ें : अरे धक्के तो लगवा दोगे... पहाड़ों की सैर का मजा न बन जाए सजा, चकराता से आया ये वीडियो देखा क्या

Latest and Breaking News on NDTV

बर्फ से ढका केदारनाथ, आकर्षक लेकिन चुनौतीपूर्ण दृश्य

लगातार बर्फबारी ने केदारनाथ धाम को एक अद्भुत, सफेद चादर में ढक दिया है. हालांकि यह दृश्य बेहद मनमोहक है, लेकिन इसी बर्फ ने रास्ते, सीढ़ियां और खुले स्थानों को फिसलन भरा बना दिया है, जिससे यहां चलना और सामान्य गतिविधियां कठिन हो गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तराखंड में कहां-कहां पर बर्फबारी

उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में विभिन्न स्थानों जैसे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मसूरी, चकराता, धनोल्टी, मुनस्यारी में काफी अधिक बर्फबारी हुई जबकि नैनीताल के चाइना पीक और किलबरी, अल्मोड़ा के दूनागिरी और पौड़ी के ताड़केश्वर जैसे ऊंचे इलाके भी बर्फ की चादर से ढक गए. बर्फबारी से स्थानीय लोगों और कारोबारियों के साथ ही पर्यटकों के चेहरे भी खिल गए.

लेखक के बारे में
img
किशोर कुमार रावत
Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedarnath Snowfall, Sub-zero Temperature Kedarnath, ITBP Jawans Alert, Police Patrolling Kedarnath, Uttarakhand Heavy Snow, Kedarnath Valley Snowfall, Security Forces In Extreme Cold, Rudraprayag Police Update, Kedarnath Weather Conditions, Himalayan Snowfall Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com