- शराब नीति केस में केजरीवाल को मिला था समन
- अप्रैल में CBI कर चुकी केजरीवाल से पूछताछ
- AAP ने बीजेपी पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शराब नीति केस (Delhi Liquor Policy) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2 नवंबर को पेश होने के लिए नोटिस भेजा था. हालांकि, केजरीवाल नहीं पेश नहीं हुए थे. एक रैली में केजरीवाल कह चुके हैं कि उन्हें हर दिन अरेस्ट किए जाने की धमकी मिलती है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सभी विधायकों ने अरविंद केजरीवाल से दिल्ली का मुख्यमंत्री बने रहने का आग्रह किया है, भले ही उन्हें जांच एजेंसी गिरफ्तार कर ले.
सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के विधायकों के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने ऐलान किया कि गिरफ्तार होने पर भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे. उन्होंने कहा, "हम लोगों के बीच जा रहे हैं, लोग खुद यह बात कहे हैं कि अरविंद केजरीवाल के साथ ज्यादती हो रही है. इसीलिए आज सब विधायकों ने सीएम से आग्रह किया है कि वे भले जेल चले जाएं, लेकिन सीएम वे ही रहेंगे, क्योंकि उन्हें दिल्लीवालों ने चुना है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सौरभ भारद्वाज ने दिया केजरीवाल को भेजे गए समन का जवाब
वहीं, दिल्ली सरकार (Delhi Government) में मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने शराब नीति मामले में ईडी (ED) की ओर से सीएम केजरीवाल को भेजे गए समन पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि बीजेपी को सबसे ज्यादा दिक्कत आम आदमी पार्टी से है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा ‘‘अगर वह गिरफ्तार होते हैं, तो भी वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे, क्योंकि दिल्ली की जनता ने सरकार चलाने के लिए उन्हें जनादेश दिया है.''
बीजेपी को केजरीवाल से लगता है डर- भारद्वाज
भारद्वाज ने कहा, "जितने मुकदमे आप के विधायकों और मंत्रियों पर हुए और जिस तरीक से अब सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है, उससे साफ है कि बीजेपी को उनसे डर लगता है. अगर बीजेपी और प्रधानमंत्री को किसी से डर है सत्ता का, तो वो अरविंद केजरीवाल हैं. वो चाहते हैं कि किसी तरीके से दिल्ली की सत्ता से अरविंद केजरीवाल को हटाया जाए. वे जान गए हैं कि अगर केजरीवाल को सत्ता से हटाना है तो चुनाव लड़कर तो बीजेपी नहीं हटा सकती है, साजिश करके हटाया जा सकता है."
जेल में करेंगे बैठक
आप के मंत्री ने कहा, ‘‘इन सभी (विधायकों) की एकमत से राय थी कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल से डरे हुए हैं. बीजेपी जानती है कि वह चुनाव के जरिए केजरीवाल को सत्ता से बाहर नहीं कर सकती और ऐसा सिर्फ साजिश रचकर ही किया जा सकता है.'' भारद्वाज ने कहा कि अधिकारी बैठक करने के लिए जेल में ही जाएंगे और ‘‘अगर हमें बुलाया जाएगा, तो हमें जाने में खुशी होगी.''
मनी लॉन्ड्रिंग के एक अलग मामले में ईडी ने हाल में दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद के आवास पर भी छापा मारा था. ईडी ने पार्टी सांसद संजय सिंह को हाल ही में कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में उनके आवास पर घंटों की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था.
येे भी पढ़ें:-
ED की कार्रवाई पर अरविंद केजरीवाल और अशोक गहलोत समेत विपक्षी नेताओं ने साधा निशाना
"देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं ईमानदार लोगों को गिरफ्तार करने वाले लोग" : अरविंद केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं