एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच का आयोजन इस बार दुनियाभर में काशी के नाम से मशहूर वाराणसी में 29-30 नवंबर को किया जाएगा. इसे 'जश्न बनारसिया' नाम दिया गया है. एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच रचनात्मकता, संस्कृति और संवाद का एक अनूठा मंच है. इस मंच पर कलाकारों, क्रिएटर्स, विचारकों और संस्कृति से जुड़ी विशिष्ट आवाजों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है. वाराणसी के नमो घाट पर होने वाले इस आयोजन में शामिल होने वाले कलाकारों में 'जेन-जी बाबा'स्वामी शाश्वत आचार्य भी शामिल होंगे. आइए बताते हैं कि कौन हैं ये 'जेन-जी बाबा'.
कैसे दिखते हैं शाश्वत आचार्य
उनके घुंघराले बाल, अलग अंदाज और शांत तरीके से अपनी बात रखने वालो शाश्वत आचार्य को लोग काफी पसंद करते हैं. स्वामी शाश्वत आचार्य वृंदावन के रहने वाले हैं. वो 19 साल के हैं, इसलिए 'जेन-जी बाबा' के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर हैं. भागवत कथा कहने वाले शाश्वत आचार्य वृंदावन के श्री धाम गोदा विहार मंदिर से जुड़े हुए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल उनके ज्यादातर वीडियो में भागवत कथा, भक्ति से जुड़े कार्यक्रम और मंदिर की गतिविधियां दिखाई देती हैं.
शाश्वत आचार्य का जन्म पांच अगस्त 2007 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुआ था. वो स्वामी वृंदावन आचार्य जी महाराज के पुत्र हैं. उनका बचपन श्री धाम गोदा विहार मंदिर के आसपास बीता. मंदिर की धार्मिक गतिविधियां और परंपराएं उनके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा रही हैं.वृंदावन में पले-बढ़े होने के कारण उनका बचपन ब्रज की संस्कृति के बीच बीता और उसी से ओतप्रोत है. ब्रज के माहौल में उनकी रुचि धार्मिक शिक्षा और भागवत कथा की ओर बढ़ी. बताया जाता है कि शाश्वत आचार्य का धार्मिक कथाओं से जुड़ाव चार साल की उम्र में ही हो गया था.वह उसी उम्र में भागवत कथा कहने लगे थे. उम्र बढ़ने के साथ ही धार्मिक प्रवचन और मंदिर से जुड़ी गतिविधियां उनके जीवन का अहम हिस्सा बनती गईं.
ये भी पढ़ें: पौराणिक कथाओं और रहस्यों की दुनिया रचने वाले अक्षत गुप्ता होंगे 'जश्न बनारसिया' में मेहमान
सोशल मीडिया पर शाश्वत आचार्य का जलवा
शाश्वत आचार्य का इंस्टाग्राम अकाउंट @shri_shashwatacharya है. इस पर वह भागवत कथा, मंदिर की आरती और आध्यात्मिक संदेशों से जुड़े छोटे वीडियो पोस्ट करते हैं. उनकी प्रोफाइल में उन्हें युवा भागवत कथा वाचक और वृंदावन के श्री धाम गोदा विहार मंदिर का पीठाधीश्वर बताया गया है. @Shri_Shashwatacharya नाम से उनका एक यूट्यूब चैनल भी है. इस पर भागवत कथा के लंबे कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग, धार्मिक आयोजन, शोभायात्राओं और भक्ति से जुड़े वीडियो पोस्ट किए गए हैं.फेसबुक पर भी वो 'श्री शाश्वत आचार्य' के नाम से मौजूद हैं. यहां भी इसी तरह के वीडियो और दूसरी जानकारियां पोस्ट की जाती हैं.
ये भी पढ़ें: कविता, आलोचना और रंगमंच का संगम हैं व्योमेश शुक्ला, काशी में एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच पर आएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं