विज्ञापन

20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर बाप-बेटे की टक्कर, 75 की उम्र में पापा करेंगे एक्शन, 43 के बेटे की आएगी रोमांटिक फिल्म

20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, जब दुलकर सलमान की तेलुगु फिल्म Aakasamlo Oka Tara और उनके पिता ममूटी की तमिल फिल्म OM एक साथ रिलीज होंगी.

20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर बाप-बेटे की टक्कर, 75 की उम्र में पापा करेंगे एक्शन, 43 के बेटे की आएगी रोमांटिक फिल्म
20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर बाप-बेटे की टक्कर
Instagram
नई दिल्ली:

मलयालम फिल्मों के स्टार दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आने वाली तेलुगु फिल्म 'आकासमलो ओका तारा' को लेकर चर्चा में हैं. खास बात यह है कि 20 नवंबर को उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उनके पिता और दिग्गज अभिनेता ममूटी की तमिल फिल्म 'ओम' से टकराने वाली है.  ऐसे में जब दुलकर से पूछा गया कि इस मुकाबले में उनकी मां पहले किसकी फिल्म देखेंगी, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया. दुलकर ने हंसते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी मां पहले उनकी फिल्म देखने जाएंगी और इसके बाद पिता की फिल्म का नंबर आएगा.

दरअसल, दुलकर सलमान निर्देशक पवन सादिनेनी की फिल्म 'आकासमलो ओका तारा' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होने चेन्नई पहुंचे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया कि जब एक ही दिन उनकी और उनके पिता ममूटी की फिल्म रिलीज हो रही है, तो क्या 20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प होगा? साथ ही उनसे यह भी पूछा गया कि उनकी मां सबसे पहले किसकी फिल्म देखना पसंद करेंगी.

इस सवाल पर दुलकर मुस्कुराने लगे और मजाकिया अंदाज में अपनी मां का पक्ष लेते हुए कहा कि इस बार उनका झुकाव उनकी तरफ हो सकता है. उन्होंने अपने पिता की बात याद करते हुए कहा, ''पापा हमेशा कहते हैं कि मैं इतने सालों से एक्टिंग कर रहा हूं, लेकिन उन्होंने कभी मेरी फिल्मों के बारे में इस तरह सवाल नहीं पूछे और न ही मेरी फिल्में उस तरह देखीं, जैसे वह तुम्हारी फिल्में देखती हैं. तुम्हारे आने के बाद वह तुम्हारी सारी फिल्में देखती हैं.''

उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है कि पिता और बेटा दोनों एक ही दिन अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं. अभिनेता ने कहा, ''हम दोनों मलयाली कलाकार हैं. मेरी फिल्म पूरी तरह तेलुगु फिल्म है, जबकि पापा की फिल्म 'ओम' पूरी तरह तमिल फिल्म है. मुझे लगता है कि यह हम दोनों के लिए बहुत खुशी का पल है.''

फिल्म 'आकासमलो ओका तारा' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से 'यू/ए' सर्टिफिकेट मिल चुका है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर में कल्पना नाम की एक होनहार लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो पढ़ाई में बेहद अच्छी है और जिले में पहला स्थान हासिल करती है. इसके बावजूद उसे अपने परिवार और आसपास के लोगों से प्रोत्साहन नहीं मिलता. यहां तक कि उसके माता-पिता भी उसकी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के बजाय उसकी शादी कर देते हैं.

इसके बाद कृष्णा उसकी जिंदगी में आता है और उसका सबसे बड़ा सहारा बनता है. जब लोग कल्पना से कहते हैं कि वह अपने गांव की सीमाओं से बाहर तक नहीं जा सकती, तो वह पूरे आत्मविश्वास से जवाब देती है कि वह धरती की सीमाएं पार कर आसमान तक पहुंचेगी. कृष्णा भी उसके इस सपने को समझता है और उसे बड़े सपने देखने, मेहनत करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है.

इस फिल्म में दुलकर सलमान कृष्णा के किरदार में नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dulquer Salmaan Latest Movies, Mammooty Movies, Bollywood, Entertainment, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com