एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच का आयोजन इस बार दुनियाभर में काशी के नाम से मशहूर वाराणसी में 29-30 नवंबर को किया जाएगा.इसे 'जश्न बनारसिया' नाम दिया गया है. एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच रचनात्मकता, संस्कृति और संवाद का एक अनूठा मंच है. इस मंच पर कलाकारों, क्रिएटर्स, विचारकों और संस्कृति से जुड़ी विशिष्ट आवाजों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है. इस बार वाराणसी के नमो घाट पर होने वाले इस आयोजन में शामिल होने वाले कलाकारों में लेखक अक्षत गुप्ता का नाम भी शामिल है.
अक्षत गुप्ता की किताबें
मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी अक्षत बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. एक बेस्टसेलर लेखक होने के साथ-साथ वो एक कुशल पटकथा लेखक, गीतकार, कवि और इतिहासकार हैं. लेखन के अलावा अक्षत गुप्ता कहानी कहने की अपनी शैली के लिए भी जाने जाते हैं. जब वो कहानियां सुनाते हैं तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. उन्होंने देशभर में TEDx के कई कार्यक्रमों में अपनी बात रखी है.

एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच का आयोजन इस बार वाराणसी के नमो घाट पर 29-30 नवंबर को किया जाएगा. इसे 'जश्न बनारसिया' नाम दिया गया है.
Photo Credit: NDTV
'द हिडन हिंदू' नाम की किताब ने अक्षत गुप्ता को काफी नाम और सम्मान दिया है. यह किताब पौराणिक कथाओं और विज्ञान कथा का मिश्रण है. उनका दावा है कि तीन भाई में आई इस किताब की तीन लाख से अधिक प्रतियां अब तक बिक चुकी हैं. इस किताब का प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस ने किया था. धोनी प्रोडक्शन हाउस उनकी इस किताब पर एक बेव सिरीज बना रहा है. वहीं उनकी एक और किताब 'नागा वारियर्स' पर प्रोडक्शन हाउस बेक माई केक ने फिल्म बनाने की घोषणा की है.
अक्षत गुप्ता को मिले सम्मान
अक्षत गुप्ता के काम की देश-दुनिया में पहचान भी मिली है. उन्हें अब तक 'ग्लोबल आइकानिक अवार्ड'और 'सुपर पावर ऑथर अवार्ड' जैसे अवार्ड मिले हैं. वो TEDx टॉक के साथ-साथ जोश टॉक, आरेंज सिटी लिटरेचर फेस्टिवल और देहरादूव लिटरेचर फेस्टीवल आदि में अपनी बात रख चुके हैं. उनकी बेवसाइट पर यह दावा किया गया है कि अक्षत गुप्ता के अब तक 250 से अधिक पॉडकास्ट प्रसारित हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: काशी के नमो घाट पर 'जश्न बनारसिया' में आएंगे गायक कैलाश खेर, कैसे शुरू हुआ उनके संगीत का सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं