- लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात इंडियन आर्मी की मेजर अभिलाषा बराक को बड़ा सम्मान मिला है.
- मेजर अभिलाषा बराक को ‘यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है.
- पीएम मोदी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सहित कई नेताओं अभिलाषा बराक को मिले इस सम्मान के लिए बधाई दी है.
Major Abhilasha Barak: लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात इंडियन आर्मी की मेजर अभिलाषा बराक को बड़ा सम्मान मिला है. अभिलाषा बराक को ‘यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है. पीएम मोदी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सहित कई नेताओं अभिलाषा बराक को मिले इस सम्मान के लिए बधाई दी है. अभिलाषा बराक भारत की तीसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्हें यह मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड मिला है. अभिलाषा बराक मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं. उनके पिता आर्मी के रिटायर्ड कर्नल हैं. आर्मी बैंकग्राउंड से आने वाली बराक का जन्म तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित आर्मी हॉस्पिटल में हुआ था.
युद्धग्रस्त लेबनान में मानवाधिकार पर किया उल्लेखनीय काम
अभिलाषा बराक भारत की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट हैं. वो अभी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र संघ के मिशन पर तैनात हैं. युद्धग्रस्त लेबनान में बराक ने मानवाधिकार की रक्षा के लिए कई उल्लेखनीय काम किए. जिस कारण उन्हें यह सम्मान मिला है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेजर अभिलाषा बराक को ‘यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित किए जाने पर बधाई देते हुए लिखा यह सम्मान मेजर बराक की अनुकरणीय सेवाओं के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत के लंबे योगदान को भी मान्यता है।
मेजर बराक वर्तमान में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात हैं. उन्हें पश्चिम एशियाई देश में तैनाती के दौरान महिलाओं और लड़कियों तक पहुंच बनाने तथा उनके साथ संवाद स्थापित करने के प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. वह भारतीय सेना की पहली महिला लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं.
Congratulations to Major Abhilasha Barak on being conferred the UN Military Gender Advocate of the Year Award. Major Barak is serving as an Engagement Team Commander and Gender Focal Point within the United Nations Interim Force in Lebanon (UNIFIL). This honour is a recognition… pic.twitter.com/00Yyv963GT
— Narendra Modi (@narendramodi) June 7, 2026
पीएम मोदी बोले- बेटियों के लिए प्रेरणा हैं आपकी उपलब्धि
मेजर अभिलाषा बराक संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान (यूएनआईएफआईएल) में ‘एंगेजमेंट टीम कमांडर' और ‘जेंडर फोकल प्वाइंट' के रूप में कार्यरत हैं. प्रधानमंत्री मोदी बराक को मिले सम्मान पर लिखा, ‘‘यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवाओं को मान्यता है और साथ ही संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत के लंबे योगदान का भी सम्मान है. उनकी यह उपलब्धि उन अनगिनत युवा भारतीयों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो राष्ट्र और मानवता की सेवा का सपना देखते हैं.''
अभिलाषा बराक ने दिल्ली से किया बीटेक
संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अनुसार, यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष सभी शांति अभियानों में बल कमांडर और मिशन प्रमुखों की ओर से नामित उम्मीदवारों में से चुने गए विजेताओं को दिया जाता है. अभिलाषा बराक ने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है. जिसके बाद उन्होंने कुछ समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में भी काम किया.
संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर' जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होने पर मेजर अभिलाषा बराक जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 7, 2026
आपका यह उत्कृष्ट योगदान अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना अभियानों में आपकी असाधारण कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और समर्पण का परिचायक… pic.twitter.com/Qvg5GhhXUl
सीएम सैनी बोले- आपकी यह उपलब्धि बेटियों को देगी प्रेरणा
बाद में चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) से प्रशिक्षण लिया और सितंबर 2018 में सेना के एयर डिफेंस कॉर्प्स में कमीशन प्राप्त किया. अब लेबनान में मानवाधिकार की रक्षा में जुटी है. अभिलाषा बराक को मिली इस उपलब्धि पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पोस्ट पर लिखा- बराक को मिली यह उपलब्धि देश की नारी शक्ति की क्षमता और भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा को और अधिक सशक्त करती है. आपकी यह ऐतिहासिक सफलता देश के युवाओं और विशेषकर बेटियों को समर्पण भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी. आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ.
यह भी पढे़ं - देश की बेटी दुनिया में छा गई, मेजर अभिलाषा बराक को UN में मिलेगा सम्मान, अनोखी उपलब्धि हासिल की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं